MP News: मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा प्लान तैयार, बनाई जाएगी नई नगर परिषदें ,1756 गांवों कि लिस्ट तैयार देखें
Madhya Pradesh news today: मध्य प्रदेश सरकार ने अब बड़ी पंचायत को नगर परिषद बनाने का प्लान तैयार कर लिया है। राज्य में प्रस्तावित मेट्रोपॉलिटिन क्षेत्र में इसकी शुरुआत की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए

मध्य प्रदेश की अब बड़ी पंचायतें नगर परिषद के रूप में जानी जाएगी। राज्य में प्रस्तावित मेट्रोपॉलिटिन क्षेत्र में इसकी शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसके लिए अधिकारियों को आदेश दे दिए हैं। राज्य सरकार के प्लान के बारे में जानकारी देते हुए सीएम ने कहा कि प्रदेश में नगरी इलाकों का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। जिसके लिए व्यवस्थित नियोजन आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं देने के साथ औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों के प्रति उत्साहित करने के लक्ष्य से कार्य करने की जरूरत जताई है।
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर और भोपाल में मेट्रोपॉलिटिन एरिया गठन के प्रस्ताव को पास किया गया है।सीएम ने इसके संबंधित विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली है। प्रस्तावित मेट्रोपॉलिटिन क्षेत्र में वर्तमान में पर्याप्त औद्योगिक गतिविधियां संचालित की जा रही है। मेट्रोपॉलिटिन के रूप में विकास यहां से निवेश और औद्योगिक विकास में वृद्धि होगी।
राज्य में प्रस्तावित मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र उज्जैन, इंदौर, देवास, धार और भोपाल, रायसेन ,सीहोर विदिशा ,ब्यावर ( राजगढ़) को जोड़कर विकसित किए जाएंगे इस बैठक में मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में परस्पर कनेक्टिविटी वृद्धि की आवश्यकता जताई है। जिसको लेकर बसाहतों ,यातायात ,सार्वजनिक, परिवहन ,अधो संरचना ,जल आपूर्ति, सीवरेज ,विद्युत और प्रकाश व्यवस्था अन्य को मिलाकर कार्य योजना बनाकर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को आदेश दिया है।
सीएम हाउस में संपन्न हुई इस बैठक में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ,मुख्य सचिव अनुराग जैन ,अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा ,नगरी विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव संजय शुक्ला सहित अन्य बड़े अधिकारी मौजूद रहे। दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र महाराष्ट्र ,हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना ,कर्नाटक ,पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मेट्रोपोलिटन क्षेत्र विकास और प्रबंधन की व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई है मेट्रोपॉलिटन की पंचायत को नगर परिषद के रूप में विकास मेट्रोपॉलिटिन एरिया गठन से संबंधित बैठक में सीएम मोहन यादव ने नई नगर परिषद बनाने की जरूरी बात कही है।
उन्होंने कहा है कि प्रस्तावित मेट्रोपॉलिटिन क्षेत्र की पंचायत को जरूरत के हिसाब से नगर परिषद के रूप में विकसित किया जाए। वही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इन क्षेत्रों के नगरी निकाय और विकास प्राधिकरण से जुड़े प्रबंधन को मजबूती देते हुए संस्थाओं की विधि स्थिति में सुधार के लिए जरूरी कदम उठाने को निर्देश दिए हैं।
1756 गांव हुए चिहिंत
जानकारी दे दें कि भोपाल के महानगर के लिए प्रदेश सरकार मध्य प्रदेश मेट्रोपॉलिटिंग प्लैनिंग एंड डेवलपमेंट एक्ट 2025 के ड्राफ्ट तैयार करने को नगरी प्रशासन एवं आवास विभाग को मंजूरी दे दी गई है। इंदौर मेट्रोपॉलिटन एरिया का कुल क्षेत्रफल करीब 9000 वर्ग किलोमीटर है। जिसमें 1756 गांव सम्मिलित हैं। इंदौर मेट्रोपॉलिटन शहर में 19 निकाय सम्मिलित किए जाएंगे। कई पंचायत अब नगर परिषद के रूप में अपग्रेड होगी। भोपाल मेट्रोपॉलिटन सिटी की प्रारंभिक योजना में राजधानी भोपाल की 59 ग्राम पंचायत और रायसेन जिले के मंडीदीप की 9 ग्राम पंचायतें सम्मिलित की गई हैं। इनमें कई नए एरिया और भी जुड़ेंगे इसी प्रकार भोपाल और इंदौर मेट्रोपॉलिटन एरिया के कई पंचायत अब नगर परिषद के रूप में अपग्रेड हो जाएंगे।