मध्य प्रदेश मे एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो चुकी है। कुछ दिन पहले राज्य सरकार के द्वारा 42 IAS अधिकारियों के स्थानांतरण किए थे और अब पुलिस महकमें भी बड़े पैमाने पर तबादले की संभावना बनी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही कई आईपीएस अधिकारियों की लिस्ट जारी हो सकती है। जिसमें एसपी से लेकर आईजी स्तर तक के अधिकारियों के स्थानांतरण शामिल होंगे।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के वजह से यह स्थानांतरण प्रक्रिया रुका हुआ था। जानकारी के मुताबिक यह स्थानांतरण प्रक्रिया पहले से ही तय थी, लेकिन ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के वजह से इसे फिलहाल रोक दिया गया था। अब जब यह समिट सफलतापूर्वक सफल हो चुकी है तो पुलिस विभाग में भी बदलाव की प्रक्रिया तेजी से शुरू हो गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस सूची में कई जिलों के पुलिस अधीक्षक और आईजी अन्य वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित हो सकते हैं।

राजनीति में भी हलचल तेज

इस बड़े स्थानांतरण (MP IPS Trasfer) को लेकर राजनीति में भी हलचल है तेज हो गई है। विपक्ष इसे प्रशासनिक स्थिरता का संकेत कह रहा है वहीं सरकार इसे सुशासन और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बता रही है। ऐसे में प्रश्न खड़ा होता है कि क्या यह महज एक नियमित प्रक्रिया है या फिर इसके पीछे किसी राजनीतिक समीकरण की वजह है।

लंबे समय से पदस्थापना की हिलेगी नींव

सरकार के द्वारा उठाया गया कदम खासतौर पर उन अधिकारियों को प्रभावित कर सकता है जो लंबे समय के लिए एक ही स्थान पर पदस्थ थे। प्रशासनिक फेरबदल के जरिए कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जिससे पुलिस महकमे में भी ऊर्जा और रणनीति देखने को मिल सकता है।

इन जिलों में बदले गए थे कलेक्टर?

इस दौरान सीहोर, गुना ,सतना ,टीकमगढ़, बड़वानी, डिंडोरी ,खंडवा, देवास, रायसेन, शिवपुरी, बुरहानपुर जैसे 12 जिले में कलेक्टर नियुक्त गए थे। इन स्थानांतरण के जरिए प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभाव बनाने का प्रयास किया गया था। अब जब पुलिस विभाग में भी बड़े पैमाने पर बदलाव किए जा रहे हैं तो देखना काफी दिलचस्प हो जाएगा की कौन से अधिकारियों को कहां की जिम्मेदारी मिलती है और इससे प्रदेश के कानून व्यवस्था पर क्या असर पड़ सकता है।

मऊगंज और रीवा SP का हो सकता है ट्रांसफर

इस दौरान मध्य प्रदेश के कई जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले जा सकते हैं जिसमें रीवा और मऊगंज भी शामिल हो सकता है। रीवा पुलिस अधीक्षक को 2 वर्ष से अधिक पदस्थापना हो चुकी तो वही मऊगंज में रसना ठाकुर को कुछ महीने ही हो रहे है। लेकिन कार्यों के चलते इनका तबादला किया जा सकता है। वही IAS अजय श्रीवास्तव मऊगंज कलेक्टर का भी तबादला किया जा सकता है।