MP News: मऊगंज हिंसा पर CM मोहन यादव का एक और बड़ा ऐलान, गिरी दो अधिकारियों पर गाज
MP News today: मऊगंज हिंसा के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को हटा दिया है। सीएम का अब तक सबसे बड़ा एक्शन देखने को मिला है।

मऊगंज में 15 मार्च को शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गडरा गांव में हुई हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव लगातार एक्शन मोड पर है। उन्होंने मऊगंज कलेक्टर अजय श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर को यहां से हटाकर मुख्यालय भोपाल तैनात किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश देते हुए ऐलान किया है कि सभी हाई अलर्ट पर रहें ताकि भविष्य में ऐसी किसी भी तरह की समस्या ना हो साथ ही ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए, मऊगंज हिंसा कांड पर सीएम का अब तक का सबसे बाद एक्शन है।
देर रात CM मोहन यादव का फैसला
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने देर रात एक आदेश जारी किया जिसमें मऊगंज कलेक्टर अजय श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर का तबादला किया इस दौरान उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा " मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में हुई दुर्भाग्यपूर्ण हिंसक घटना के संदर्भ में कल देर रात जिले के कलेक्टर एवं एसपी को तत्काल प्रभाव से हटाया गया है।
घटना स्थल पर प्रभारी मंत्री को भेजा गया है, पुलिस एवं प्रशासन को पूरी तरह से हाई अलर्ट पर रखा है। प्रदेश के सभी जिम्मेदार वरिष्ठ अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में ऐसी कोई भी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति नहीं होना चाहिए।
मऊगंज कलेक्टर होंगे संजय कुमार जैन
गृह विभाग के जारी आदेश के अनुसार (2015) बैच के अधिकारी संजय कुमार जैन को जिले कि कमान सौंपी गई है, शअजय श्रीवास्तव (2013) को उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन विभाग तथा अपर प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य परिसम्पत्ति प्रबंधन कंपनी, भोपाल तथा उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग (अतिरिक्त प्रभार) दिया गया है। वही संजय कुमार जैन (2015)
उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन विभाग तथा अपर प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य परिसम्पत्ति प्रबंधन कंपनी, भोपाल तथा उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग (अतिरिक्त प्रभार) कलेक्टर, जिला मऊगंज तैनात किया गया है।
मऊगंज पुलिस अधीक्षक ,भोपाल स्थानांतरण
रसना ठाकुर, भापुसे (2012) पुलिस अधीक्षक, जिला-मऊगंज से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल तैनात किया है। वही, दिलीप कुमार सोनी, भापुसे (डीडी-97)
पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, उज्जैन से पुलिस अधीक्षक, जिला-मऊगंज नवीन पदस्थापना की गई है.