MP Transfer: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 उप पुलिस अधीक्षकों के स्थानांतरण, आदेश हुआ जारी
मध्य प्रदेश में तबादला नीति लागू होने के बाद लगातार बड़े प्रशासनिक फेरबदल किए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग के द्वारा एक आदेश जारी किया गया है

मध्य प्रदेश में तबादला नीति लागू होने के बाद लगातार बड़े प्रशासनिक फेरबदल किए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग के द्वारा एक आदेश जारी किया गया है जिसमें सात अप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। जबकि दो अधिकारियों को अप पुलिस अधीक्षक का पदभार दिया गया है। कुलमिलाकर 9 DSP अधिकारियों के तबादले किए गए है. सतना उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा सतना महादेव नागोटिया का तबादला,बनाए गए जबलपुर के गोहलपुर सीएसपी बनाया गया है। यह आदेश मई में जारी किया गया है।
7 उप पुलिस अधीक्षकों के तबादले
अनिल राय, आर.एन.-15 उप पुलिस अधीक्षक यातायात, रतलाम से उप पुलिस अधीक्षक, परिवहन, खंडवा भेजा गया। आनंद स्वरूप यातायात, खंडवा उप पुलिस अधीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक यातायात, रतलाम ट्रांसफर हुआ। श्रीमती पुषपा प्रजापत, डीडी-17 अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) खाचरौद, उज्जैन से उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, उज्जैन जोन नियुक्त गया जबकि श्रीमती आकांक्षा बेछोटे, डीडी-19 उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, उज्जैन जोन से अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) खाचरौद, उज्जैन स्थापित किया गया है। इसी तरह अखिलेश पुरी गोस्वामी, निरी-23 कार्यावाहक, अनुविभागीय अधीकारी (पुलिस) सेवढा दतिया से कार्यवाहक, उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक चंबल जोन पदस्थापना की गई। अजय चानना, निरी-24 कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक एस.टी.एफ. इंदौर से पुलिस) सेवा, दतिया कार्यवाहक अनुविभागीय अधिकारी भेजा गया और महादेव प्रसाद 7 नागोटिया, निरी 24 कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक, महिला सुरक्षा, सतना से कार्यवाहक, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर, जबलपुर नियुक्त गया है।
इन अधिकारियों को बनाया गया DSP
हिमांशु कार्तिकेय, डीडी-18 सहायक पुलिस आयुक्त आजाद नगर, नगरीय इंदौर से उप पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय, भोपाल बनाया गया जबकि रविन्द्र बिलवाल, सहायक सेनानी, प्रथम वाहिनी से सहायक पुलिस आयुक्त आजाद डीडी-17 विसबल, इंदौर से नगर, नगरीय इंदौर स्थानांतरण किया गया है।