मध्य प्रदेश में इस बार दक्षिण - पश्चिम मानसून अपने निर्धारित समय (15 जून) राज्य के पूर्वी क्षेत्र में प्रवेश कर सकता है। दस्तक देते ही यह मानसून 5 दिन में पूरे प्रदेश में बारिश करने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के द्वारा एमपी में मानसून की बारिश सामान्य से अधिक होने की संभावना बताई है। जानकारी दे दें कि पिछले साल प्रदेश में मानसून 6 दिन की देरी से 21 जून को पहुंचा था।

IMD, इस साल मानसून का प्रवेश 4 दिन पहले यानी की 27 मई तक होने आने कि संभावना जताई है। इस आंकड़े से 15 से 18 दिन में मानसून मध्य प्रदेश में दस्तक देगा। राज्य में मानसून की सामान्य तारीख 15 जून है, लेकिन पिछले कुछ सालों से मानसून की प्रदेश में प्रवेश 18 जून के बाद हुआ है.

MP के इन जिलों में दस्तक देगा 2025 का मानसून

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई सुरेंद्रन के द्वारा बताया गया कि अगर देश में मानसून जल्दी पहुंचता है तो मध्य प्रदेश में भी इसके तय समय पर आने की उम्मीद है।

बीते वर्ष दक्षिण- पश्चिम मानसून ने 21 जून को राज्य में पूर्वी क्षेत्र सिवनी ,बालाघाट, मंडला ,डिंडोरी और अनूपपुर जिलों में दस्तक दी थी। इस बार इन्हीं जिलों से मानसून के प्रवेश होने की संभावना बनी है।

पिछले साल से बेहतर की उम्मीद

मध्य प्रदेश में इस बार मानसून पिछले साल से बेहतर रह सकता है। ऐसा अनुमान है कि राज्य में 104 से 106% यानी औसत 38 से 39 इंच बारिश हो सकती है। शहडोल ,जबलपुर संभाग में सबसे अधिक वर्षा होने की संभावना है। चंबल ,ग्वालियर, उज्जैन ,इंदौर और भोपाल संभाग में भी बारिश का कोटा फुल हो सकता है। जानकारी दे दें कि प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37.3 इंच है.


पिछले 10 सालों में राज्य में कब आया मानसून

वर्ष- आगमन- प्रस्थान2024- 21 जून- 07 अक्टूबर2023- 24 जून- 09 अक्टूबर2022- 16 जून- 14 अक्टूबर2021- 09 जून- 11 अक्टूबर2020- 14 जून- 21 अक्टूबर2019- 24 जून- 12 अक्टूबर2018- 25 जून- 04 अक्टूबर2017- 22 जून- 11 अक्टूबर2016- 19 जून- 13 अक्टूबर2015- 15 जून- 02 अक्टूबर(मौसम विज्ञान केंद्र के सौजन्य से)