पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के नर्मदापुरम, ग्वालियर, रीवा, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में कहीं कहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर संभागों के जिलों में कुछ स्थानो पर वर्षा दर्ज की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा।

खजुराहो में लू का प्रभाव रहा। अधिकतम तापमान नर्मदापुरम, सागर संभागों के जिलों में 2.1-2.5° डिग्री तक काफी बड़े एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में सामान्य से 1.8-2.7°सी तक कम रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे।

न्यूनतम तापमान रीवा संभाग के जिलों में 2.2°सी तक काफी गिरे, शहडोल संभाग के जिलों में 2.2°सी तक काफी बढ़े एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।

भोपाल संभाग के जिलों में सामान्य से 1.7°सी तक कम रहे: सागर संभाग के जिलों में सामान्य से 2.0°सी तक अधिक रहे: शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य से 3.1°सी तक काफी अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे।

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46.0 °सी खजुराहो (छतरपुर) में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.0 °सी नरसिंहपुर में दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश कहां कितनी हुई बारिश

स्वताम 550 (मिमी) सेलाना 57.0, सोडवा 56.0, निवाली 535, शमगढ़ 362, खनीद 35.0 सिची 202811 कट्टीका 250 यहीं 250 बेगमगंज 25.0. खरगोन 23.8. निसरपुर 23.3, बैहर 22.6. कोतमा 220. मल्हारगढ़ 220, इकतार 220, रागटी 200 मुकुक्षी 1960, अलिराजपुर 186. हर्राई 18.2, रामा 18.2, नागदा 162, उदयगढ़ 160 कत्रीद 160 बाद 150 शिवपुरी 154 चाचरियापार्टी 14.0 बनाग 140, तमिया 1311 सिरोज 13.0 मझोली 12.4, करांविया 12.0 मई 1210 मऊगंज 12:20, वावद 12.10. बिछिया 11.2. बका 11. खंडवा 11 बरगी 3.4. बैरसिया 92, चौराई १.८. धरमपुरी हप्पा १० पेटलावद १०, कसरावद 90 बिजुरी 42, पानरोमश 80 राजपुर 80 मेहंदवानी १०. देवरी-सागर 80 कालापीपल 80 नातसा 7.4. बीना 12 सारंगपुर गुना 6.4. रहती ६२. घेसदेही ६० भवगढ़ ६० केसती 60 पावर 60. बढ़नगर 60. गढ़ा‌कोटा 56. शाहपुरा जबलपुर 5.1. दमोह 5.0. चालवा 50. उज्जैन 50 गुऔर 44 सिगनीती 42 गीगावां 40 रीचा हुजूर 40 सीहोर 4.0, आष्टा 4.0, सुजातपुर 4.0, मक्सी (मकदौन) 40

इस वजह से ऐसा है MP का मौसम?

एक चक्रवातीय परिसंचरण पूर्वोत्तर राजस्थान और उससे सटे दक्षिण हरियाणा पर समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। जबकि एक चक्रवातीय परिसंचरण हरियाणा और उसके निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। एक चक्रवातीय परिसंचरण मध्य पाकिस्तान और उसके निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। और एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ़ मध्य पाकिस्तान पर चक्रवाती परिसंचरण में उत्तरी राजस्थान, दक्षिण हरियाणा, दक्षिण उत्तर प्रदेश, बिहार और उप-हिमालयी होते हुए उत्तरी बांग्लादेश तक माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी पर विस्तृत है। इस वजह से MP का मौसम बदला है।

21 मई को ऐसा रहेगा MP के इन जिलों संभागों का मौसम

छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में लू की चेतावनी है। शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया भिंड मुरैना, श्योपुरकतां जिलों में वज्रपात, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा खरगौन, बड़वानी अलीराजपुर झाबुमा चार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर जिलों में। भौपाल, विदिशा, रायसेन, सिंहौर, राजगढ़, देवास, शाजापुर, सिंगरौली, सौधों, रीवा, मऊगंज, अनुपपुर, डिंडोरी, कटनी जबलपुर, नरसिंहपुर छिंदवाड़ा सिवनी मंडला. बालाघाट, दमोह, सागर, पांढर्णा जिलों में वज्रपात थोड़ी वर्षा और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे से हवाएं चलने के संकेत है।