MP Mansoon: रीवा सीधी सहित MP के 53 जिलों में भारी बारिश का अनुमान, जानिए कब दे रहा मानसून दस्तक
Madhya Pradesh Mansoon: मध्य प्रदेश में एक बार फिर गर्मी बढ़ रही है। कई स्थानों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। मौसम विभाग के द्वारा अगले कुछ दिनों के लिए तापमान में बदलाव की उम्मीद जताई है इसके साथ ही प्रदेश के 53 जिलों में भारी बारिश के अनुमान लगाए है.

एक सप्ताह के बाद पूरे मध्य प्रदेश के तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है। 5 से 6 जिलों का अधिकतर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। वही छतरपुर जिले के खजुराहो में सबसे अधिक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है पिछले कुछ दिनों से आंधी तूफान और बारिश के वजह से जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया था।
मध्य प्रदेश के इन मुख्य जिलों का अधिकतम तापमान पर नजर डालें तो इंदौर में 35.9 ,राजधानी भोपाल में 38.4, ग्वालियर में 39.6, पचमढ़ी में 31.2 ,उज्जैन में 37.5 ,जबलपुर में 39.2 ,खजुराहो में 42, दमोह में 40.2, रीवा में 40.4 और सतना में 40.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
प्रदेश में कहां हुई बारिश
रविवार 11 मई को मध्य प्रदेश के खरगोन में 16 मिमी बारिश दर्ज की गई है। नौगांव ,इंदौर, सागर में भी वर्षा हुई है। बीते 24 घंटे के दौरान स्थिति की बात करें तो शिवनी में 3.4 , मंडला 7.2 ,खजुराहो उज्जैन में 2.6, पचमढ़ी में 30 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वही ग्वालियर में भी वर्षा हुई.
मौसम विभाग के द्वारा सोमवार को राज्य के 55 में से 53 जिलों में अच्छी बारिश का अनुमान लगाया है जिसमें - भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, निवाड़ी, मैहर और पाढुंर्णा में चेतावनी जारी की है।
बदल जाएगा MP का तापमान
मौसम विभाग ने अपने अनुमान के तहत जानकारी दी है कि अगले 4 दिन के दौरान राज्य के तापमान में दो से लेकर 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। राजधानी भोपाल में भी तापमान बढ़ने का अनुमान है यहां का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। भोपाल का मौसम आशिक मेघमय में हो सकता है यहां हल्की वर्षा हो सकती है
MP में कब दस्तक दे रहा मानसून
मध्य प्रदेश में पिछले साल के मुकाबले कुछ दिन पहले यानी 27 मई को मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर दिव्या के द्वारा जानकारी दी गई कि अगर देश में मानसून जल्दी पहुंचता है तो मध्य प्रदेश में भी इसके तय समय पर आने की संभावना है। पिछले साल यह मानसून 21 जून को राज्य में पूर्वी क्षेत्र सिवनी ,बालाघाट ,मंडला ,डिंडोरी और अनूपपुर जिलों में पहुंचा था। इस बार भी इन्हीं जिलों में यह मानसून सबसे पहले दस्तक देगा।