मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारी और अधिकारियों के लिए खुशखबरी! शासन ने लगाए प्रतिबंध को रद्द किया
भारत-पाकिस्तान तनाव को देखते हुए 9 मई को मोहन यादव सरकार ने तेरा विभागों के कर्मचारी और अधिकारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया था। अब इस आदेश को वापस लिया गया है यानी कि अब अधिकारी कर्मचारी अवकाश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश के 13 विभागों के शासकीय कर्मचारी और अधिकारियों के लिए सीएम मोहन यादव सरकार की तरफ से बड़ी खुशखबरी दी गई है. भारत-पाकिस्तान तनाव को देखते हुए मध्य प्रदेश शासन ने 13 विभाग के अधिकारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद एक बार फिर 16 मई को मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा 9 मई को जारी आदेश को रद्द करते हुए अधिकारी और कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.
13 विभागों के अवकाश पर लगाई थी रोक
भारत-पाकिस्तान तनाव को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा पूर्व में आदेश जारी किया गया था कि प्रदेश के 13 विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों के अवकाश को रद्द किया जाता है। इस दौरान उन्होंने कहा था कि किसी विशेष परिस्थिति में ही अधिकारी और कर्मचारी अवकाश के लिए आवेदन कर सकते हैं। वही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निर्देश भी जारी किए थे।
कर्मचारी और अधिकारियों के अवकाश बहाल
अब मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा आज 16 मई को आदेश जारी किया गया। जिसमें उल्लेख किया गया है कि मध्य प्रदेश के 13 विभागों के कर्मियों के अवकाश रद्द के आदेश को वापस लिया जाता है। लिखा गया कि " क्रमांक: गड़/34/0007/2025-0/0 यूएस-01(गड़) : एतदद्वारा राज्य शासन, तेरह विभागों के शासकीय सेवकों के अवकाश तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किये जाने से संबंधित समसंख्यक आदेश दिनांक 09.05.2025 को तत्काल प्रभाव से प्रत्याहृत (विड्रॉ) करता है।
अब अवकाश के लिए कर सकते है आवेदन
सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक अब मध्य प्रदेश के 13 विभागों के अधिकारी और कर्मचारी अवकाश के लिए आवेदन कर सकते हैं। पुराने आदेश को अब बहाल कर दिया गया है। ऐसे में अधिकारियों कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है.