प्रतापगंज, पातीं, हाटा को मिलाकर बनाई जा सकती है मऊगंज की एक और नगर परिषद, मेट्रोपॉलिटन के तहत विकास का होगा उदगम
मध्य प्रदेश की बड़ी पंचायतें अब नगर परिषद के नाम से जानी जाएंगी। इसकी शुरुआत प्रदेश में प्रस्तावित महानगरीय क्षेत्र (मेट्रोपॉलिटन एरिया) से होगी

मध्य प्रदेश की बड़ी पंचायतें अब नगर परिषद के नाम से जानी जाएंगी। इसकी शुरुआत प्रदेश में प्रस्तावित महानगरीय क्षेत्र (मेट्रोपॉलिटन एरिया) से होगी। इसके लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों को आदेश दिए हैं। राज्य सरकार की योजना की जानकारी देते हुए सीएम ने कहा कि प्रदेश में शहरी क्षेत्रों का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। जिसके लिए व्यवस्थित प्लानिंग जरूरी है। मुख्यमंत्री ने नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने और औद्योगिक व व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से काम करने की जरूरत बताई है।
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर और भोपाल में मेट्रोपॉलिटिन एरिया गठन के प्रस्ताव को पास किया गया है।सीएम ने इसके संबंधित विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली है। प्रस्तावित मेट्रोपॉलिटिन क्षेत्र में वर्तमान में पर्याप्त औद्योगिक गतिविधियां संचालित की जा रही है। मेट्रोपॉलिटिन के रूप में विकास यहां से निवेश और औद्योगिक विकास में वृद्धि होगी।
सीएम ने पंचायतों को नगर परिषद बनाने की कहीं बात
मेट्रोपॉलिटिन एरिया गठन से संबंधित बैठक में सीएम मोहन यादव ने नई नगर परिषद बनाने की जरूरी बात कही है। उन्होंने कहा है कि प्रस्तावित मेट्रोपॉलिटिन क्षेत्र की पंचायत को जरूरत के हिसाब से नगर परिषद के रूप में विकसित किया जाए। वही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इन क्षेत्रों के नगरी निकाय और विकास प्राधिकरण से जुड़े प्रबंधन को मजबूती देते हुए संस्थाओं की विधि स्थिति में सुधार के लिए जरूरी कदम उठाने को निर्देश दिए हैं।
हनुमना नगर परिषद से अलग होकर बना सकते है नगर पंचायत
हालही में हनुमना से खटखरी को अलग करके नया नगर परिषद बनाया गया है। हालांकि खटखरी को पिछले कई वर्षों से नगर परिषद बनाने की मांग की जा रही थी। वही विकास के आयाम को देखते हुए प्रतापगंज को मेट्रोपॉलिटिन के तहत विकास करके इसको नगर परिषद का रूप दिया जा सकता है। जिससे पातीं मिश्रान, हाटा, और कई पंचायतें जो विकास से दूर है वह अग्रसर हो जाएगी।
हाटा चौकी अब बनेगा थाना
मई के अंतिम सप्ताह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मऊगंज जिले के देवतालाब आने वाले है। संभावना है कि मऊगंज की 4 पुलिस चौकियां जो थाना का रूप लेंगी। जिसमें हाटा चौकी शामिल है। वही सीएम के द्वारा 5 स्थानों पर नई पुलिस चौकी बनाने की घोषणा कर सकते है।
कब बना था मऊगंज जिला
मऊगंज को जिला बने पूरे दो साल हो चुके है। विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा 4 मार्च 2023 को मऊगंज आकर जिला बनाने की घोषणा की थी। जिसके बाद 15 अगस्त को तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के द्वारा तिरंगा फहरा कर मऊगंज को जिला बनाया गया था। जिसके प्रथम कलेक्टर अजय श्रीवास्तव थे। मऊगंज 3 नगर परिषदों के साथ साथ जिला बना था। वर्तमान में खटखरी को मिलाकर 4 नगर परिषद है। मऊगंज के SP दिलीप सोनी है.