रीवा 06 मई 2025. मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल की बोर्ड परीक्षाओं के कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इन दोनों परीक्षाओं की प्रदेश स्तरीय मेरिट सूची में रीवा संभाग के 66 विद्यार्थियों ने स्थान बनाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कक्षा 10वीं में सिंगरौली की कुमारी प्रज्ञा जायसवाल पिता विनय कुमार जायसवाल ग्लोरियस पब्लिक हाई स्कूल सिंगरौली ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

प्रज्ञा को 500 में से 500 अंक प्राप्त हुए। 10वीं में ही मऊगंज जिले के आयुष द्विवेदी ने पिता श्री अरूणेन्द्र कुमार द्विवेदी अमित पब्लिक हाईस्कूल मऊगंज ने 499 अंक के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। सीधी जिले की कुमारी मानसी साहू पिता श्री मंगल प्रसाद साहू गांधी हाईस्कूल सीधी ने 497 अंकों के साथ प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है।


रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने मेरिट में स्थापन प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा शिक्षकों को बधाई दी है। श्री जामोद ने कहा है कि शीघ्र ही सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

बोर्ड परीक्षा परिणामों के संबंध में संयुक्त संचालक शिक्षा केपी तिवारी ने बताया कि कक्षा 10वीं और 12वीं में संभाग के 66 विद्यार्थियों ने स्थान बनाया है। इनमें कक्षा 10वीं में 39 और कक्षा 12वीं में 27 विद्यार्थियों को मेरिट सूची में स्थान बनाने में सफलता मिली है।

कक्षा 10वीं में अकेले रीवा जिले से ही 24 विद्यार्थी प्रदेश स्तरीय मेरिट सूची में स्थान बनाने में सफल हुए हैं। कक्षा 10वीं में सतना जिले के 3, सीधी जिले के 9 तथा सिंगरौली जिले के 3 विद्यार्थी शामिल हैं। कक्षा 12वीं की मेरिट सूची में रीवा जिले के 14, सतना जिले के 7, सीधी जिले के 5 तथा सिंगरौली जिले के एक विद्यार्थी ने स्थान बनाया है।

इनमें मऊगंज और मैहर जिले भी शामिल हैं। संयुक्त संचालक ने बताया कि कक्षा 12वीं में कला समूह में मेरिट सूची में प्रथम तीन स्थान रीवा जिले के विद्यार्थियों को मिले हैं। रीवा जिले के अंकुर यादव पिता प्रमोद कुमार यादव शासकीय मार्तण्ड उमावि उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक एक ने 489 अंक प्राप्त करके प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

आयरन पाण्डेय पिता दीपक पाण्डेय मार्तण्ड उमावि उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक एक ने 488 अंक के स

रीवा जोन के कमिश्नर चलाएंगे शिक्षा अभियान


कमिश्नर ने कहा कि आज माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 12वीं और 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित हुए हैं। इनमें रीवा संभाग का प्रदर्शन शानदार रहा है। प्रदेश स्तरीय मेरिट सूची में संभाग के 66 विद्यार्थियों ने स्थान बनाया है। सिंगरौली की छात्रा प्रज्ञा जायसवाल ने कक्षा 10वीं में 500 में से 500 अंक प्राप्त करके प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में भी अपेक्षा के अनुरूप वृद्धि हुई है। मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले संभाग के सभी विद्यार्थियों को शीघ्र ही सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए अभियान प्रखर के तहत शिक्षकों के प्रशिक्षण सभी जिलों में शुरू कराएं।

मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री हुए खुश

MP बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल जगदीश देवड़ा ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अव्वल और पास होने वाले विद्यार्थियों के प्रति सराहना करते हुए सम्मान करने की घोषणा की है।

सोशल मीडिया यूजर्स ने बधाई दी है।

बोर्ड के परीक्षा परिणाम जारी होते ही सोशल मीडिया पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। हर कोई अच्छे नंबरों से पास होने वाले परीक्षार्थियों के प्रति सराहना की और सभी ने स्टेट्स पर टॉपर्स के फोटो शेयर की।