राज्य में पुलिस अधिकारियों को मुख्यालय भोपाल की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, इस संदर्भ में गृह विभाग की तरफ से आदेश जारी हुए है। जिसमें 4 IPS अधिकारियों को मुख्यालय भोपाल में इधर - उधर किया गया है। संतोष सिंह भदोरिया, गोपाल सिंह धाकड़ को मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जो नीचे लिस्ट में दर्शाई गई है।

MP में IPS अधिकारियों के तबादले लिस्ट

अमित सक्सेना, (डीडी-1998) वर्तमान सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक, पुलिस मुख्यालय भोपाल तैनात किया गया, गोपाल सिंह धाकड (डीडी-2008) सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, चयन/भर्ती, पुलिस मुख्यालय, भोपाल तैनात किया गया, संतोष सिंह भदौरिया, (निरीक्षक-2013) सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पी.टी.आर.आई. पुलिस मुख्यालय, भोपाल पदस्थ किया गया , नीतू ठाकुर, (डीडी-2004 रेडियो) सहायक पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक, पुलिस मुख्यालय भोपाल से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, रेडियो मुख्यालय, भोपाल की नवीन पदस्थापना की गई

रीवा लोकायुक्त के रह चुके SP धाकड़

रीवा संभागीय लोकायुक्त के पूर्व अधिकारी (SP) रहे गोपाल सिंह धाकड़ का 2024 में सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल के लिए तबादला किया गया था। जिसके बाद एक बार फिर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, गोपाल सिंह धाकड़ को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, चयन/भर्ती, पुलिस मुख्यालय, भोपाल कि बड़ी जिम्मेदारी मिली है।