CM mohan yadav Ujjain development work: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ी सौगात दे दी है। यहां 2028 में लगने वाले सिंहस्थ से पहले दो एलिवेटेड ब्रिज बनाए जाएंगे, उज्जैन शहर में लगातार बढ़ रहे दबाव को कम करने के लिए एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने का फैसला दिया गया है।

सिंहस्थ के लिए pwd बनाएगा एलिवेटेड ब्रिज

उज्जैन में PWD विभाग के द्वारा इन एलिवेटेड ब्रिज को बनाया जाएगा। पहले कॉरिडोर मकोडिया चौराहे से प्रारंभ होकर देवास गेट रेलवे स्टेशन होते हुए हरि फाटक ब्रिज से जुड़ जाएगा, और दूसरा कॉरिडोर निकास चौराहे से प्रारंभ होकर दौलतगंज होते हुए इंदौर गेट में मिल जाएगा। इन दोनों कॉरिडोर को लेकर लोक निर्माण विभाग के द्वारा फिजिकल सर्वे के बाद टेंडर जारी करेंगे। इनका निर्माण कार्य सिंहस्थ से पहले कराया जाएगा

23,332 करोड़ रुपए से 153 विकास कार्य

2028 में लगने वाले सिंहस्थ के लिए मोहन यादव सरकार ने 23 हजार 332 करोड़ रुपए के 153 कार्य को स्वीकृति दे दी है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा व्यवस्था के लिए उज्जैन मक्सी मार्ग, उज्जैन सिंहस्थ बाईपास, इंगोरिया उन्हेल मार्ग और इंदौर उज्जैन के वैकल्पिक मार्ग को विकसित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मेले में सेना को तैनात किया जाएगा, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है की मुख्य देवस्थानों को जल्द ही देवलोक के रूप में विकसित करने के कार्य किए जाए, इसके साथ ही उन्होंने मेडिकल टूरिज्म हब बनाने के लिए योग नेचुरल पैथी, एलोपैथी, वैलनेस और आयुर्वेद के केंद्रों के साथ मेडिकल उद्योग, फार्मा कंपनियों और मेडिकल रिसर्च संस्थानों को साथ लेकर एक प्लान तैयार करने के लिए कहा है।