CM Mohan Yadav Announcement : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के द्वारा सोमवार को बालाघाट से एक बड़ा ऐलान किया गया है। दरअसल, सीएम यहां पदोन्नति अलंकरण समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने राज्य के दुश्मन नक्सलियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरेंडर कर दो नहीं तो मार दिए जाओगे, इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ऐलान करते हुए कहा 8500 पदों पर पुलिस भर्ती होगी। ऐसे में विंध्य सहित पूरे प्रदेश के युवाओं को जल्द ही देश भक्ति और सेवा का मौका मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने नक्सलियों को लेकर बताया कि हमारे भोले भाले लोगों के बीच भ्रम और झूठ बोलते हो कायराना हरकतें करते हो। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है। पुलिस बल की सहायता से समाज खड़ा हो रहा है और आगे अन्याय करने वाले अनावश्यक रूप से लोगों को मारने वाले और लाल सलाम करने वालों को जीने का हक नहीं देंगे। नक्सलियों को उन्होंने कहा कि इस धरती पर आपको जीने का हक नहीं है।


पुलिस विभाग में होगी 8500 पदों पर भर्ती

मध्य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना ने कहा कि जल्द ही पुलिस विभाग में 8500 पदों पर भर्ती शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री की ओर से स्वीकृत मिल गई है जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री के द्वारा 64 पुलिस कर्मियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया है। मौके पर मौजूद सीएम और डीजीपी ने पुलिसकर्मियों के वर्दी पर स्टार लगाया जिसमें हॉक फोर्स के 62 जवान, पुलिस बल और 36वीं बटालियन का एक जवान सम्मिलित है।

होली पर CM ने पुलिसभर्ती का किया था वादा

मुख्यमंत्री मोहन यादव मार्च 2025 में होली के मौके पर बड़ा ऐलान किए थे। प्रदेश के युवाओं को खुशखबरी देते हुए सीएम ने कहा था कि प्रदेश में 8500 पुलिस कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर की भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री यादव शनिवार को उज्जैन पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह में शामिल हुए थे। उन्होंने पुलिस जवानों और अफसरों के साथ फूलों से होली खेली। इतना ही नहीं, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं भी दीं थी।

मध्य प्रदेश में सिविल डिफेंस की हो रही भर्ती

भारत-पाकिस्तान के बढ़ते तनाव को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने सिविल डिफेंस वालंटियर भर्ती करने को सभी जिले के कलेक्टर को आदेश जारी किए हैं। सिविल डिफेंस वालंटियर एक स्वयं सेवक के रूप में कार्य करेगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत सिद्धू स्वयंसेवक और नगर के प्रत्येक वार्ड के दो सदस्यों को चुना जाएगा, सिविल डिफेंस वालंटियर में सेना निवृत्त को प्रथम प्राथमिकता दी जाएगी, कई जिलों में भर्ती प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है नोडल अधिकारी भी तैनात कर दिए गए हैं।