मध्य प्रदेश की खबरें; MP की अनोखी शादी दुल्हा-दुल्हन ने हॉस्पिटल में लिए सात फेरे, OPD कक्ष में सजाया गया मंडप
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: दुल्हन की शादी से पहले टाइफाइड बिगड़ने से अस्पताल में भर्ती कराया गया और बारात अस्पताल में ही जा पहुंची जिसके बाद दूल्हा दुल्हन ने हॉस्पिटल में सात फेरे लिए है।

मध्य प्रदेश न्यूज़ : एमपी अजब है..MP गजब है। एक विवाह जिसकी बुनियाद सात जन्मों तक होती है। ऐसे में अगर शुरुआत में ही साथ मिल जाए तो क्या बात होगी। ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला जहां अस्पताल के बिस्तर पर लेटी जीवन साथी का साथ निभाने दूल्हा पहुंच गया। यह मामला मध्य प्रदेश के राजगढ़ से सामने आया है। जहां एक खूबसूरत विवाह देखने को मिला। जहां शादी से पहले दुल्हन की तबियत बिगड़ी घर वालों ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया जिसके बाद दूल्हा अपने जीवन साथी की चाह में हॉस्पिटल बारात लेकर जा पहुंचा और वहीं सात फेरे लिए जीवन के हर पड़ाव में साथ देने का वादा करते हुए बीमार दुल्हन की मांग में सिंदूर भर उसको जीवन साथ बनाया
हॉस्पिटल जा पहुंची बारात
राजगढ़ के ब्यावरा के परम सिटी कॉलोनी के रहने वाले आदित्य सिंह का विवाह कुंभराज कि नंदनी सोलंकी से अक्षय तृतीय को होना था। विवाह से पहले दुल्हन नंदिनी की तबीयत 7 दिन पहले बिगड़ गई और उसको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अचानक दुल्हन की खराब तबीयत के कारण घर वालों को होने वाली शादी की चिंता सता रही थी। कि आखिर कैसे शादी होगी?. नंदिनी और आदित्य का विवाह अगर बनी लगन में नहीं होता तो अगले दो साल बाद ही ऐसा मुहूर्त आएगा। जिसपर दोनों परिवार ने फैसला लिया गया कि बारात लेकर अस्पताल पहुंचे और तय तारीख पर ही विवाह करें
ओपीडी कक्ष में सजाया गया मंडप
शहर के निजी अस्पताल में मंडप सजाया गया। ओपीडी कच्छ में आदित्य और नंदिनी ने अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। बीमार पत्नी को गोद में उठाकर पति आदित्य ने सात फेरे लिए और सात जन्मों के लिए उसका हाथ थामा। खूबसूरत तरीके से अस्पताल में आदित्य और नंदिनी कि शादी की रस्में हुई और दूल्हे आदित्य ने अपनी दुल्हन नंदिनी की मांग सजाई और अपना जीवन साथी बनाया। फिलहाल दुल्हन नंदिनी की तबीयत अब ठीक है। उसे कुछ दिन और अस्पताल में भर्ती रहना होगा।