Madhya Pradesh mousam samachar: मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में मौसम करवट ले चुका है. हवा का रुख पश्चिमी हो जाने से न्यूनतम टेंपरेचर में वृद्धि हो गई है. जिससे रात ठंडक हो गई है। हालांकि दिन में तेजी से धूप का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 48 घंटे में दिन के तापमान में वृद्धि की संभावना है वहीं जम्मू कश्मीर से पश्चिम विक्षोभ गुजर जाने के बाद हवा का रुख उत्तर से हो गया है। जिससे बीते दिन उत्तरी हवा चली एवं रात में ठंडक लौट आई थी, पर दूसरे हवा का रुख फिर से चेंज हो गया है दिन में 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चली है जिसके वजह से दिन में धूप खिली है।

MP में दस्तक दे रहा पश्चिमी विक्षोभ - MP weather

बीते दिनों लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के वजह से पहाड़ों पर बर्फबारी हुई. जिससे अगले तीन-चार दिनों तक सुबह शाम गुलाबी ठंडक महसूस हो रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है जबकि 9 मार्च से ही एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना बढ़ गई है

जिसके चलते 19 जिलों में मौसम बदल सकता है पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी के वजह से अगले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट दर्ज की जा सकती है अगले तीन से चार दिनों तक तापमान में वृद्धि की संभावना नहीं है।

जानिए कैसा रहा तापमान

भोपाल: अधिकतम 31°C
इंदौर: अधिकतम 30.5°C
जबलपुर: अधिकतम 32.1°C
ग्वालियर: अधिकतम 30.9°C
उज्जैन: अधिकतम 31.2°C

एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस पाकिस्तान के पास सक्रिय है

नर्मदापुरम में 33 डिग्री, खंडवा में 34.1 डिग्री, खरगोन में 34.6 डिग्री, नरसिंहपुर में 32 डिग्री, सिवनी में 32.4 डिग्री, टीकमगढ़ में 33.5 डिग्री रहा। मंगलवार को हवा की गति 10 से 12 किमी प्रति घंटा रही। बुधवार को भी ऐसा ही मौसम देखने को मिला। इसके बाद दिन के तापमान में फिर 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी।

मौसम विभाग के अनुसार इस समय पाकिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। टर्फ भी गुजर रहा है। इसके कारण हवा चल रही है और तापमान में गिरावट देखी जा रही है।

9 मार्च को नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस

पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के आसपास 9 मार्च को एक और पश्चिमी विश्व सक्रिय हो सकता है। ऐसा अनुमान है कि दो दिन बाद प्रदेश में भी इसका असर देखने को मिलेगा हालांकि बारिश होने के अभी असर नहीं है। लेकिन यह पश्चिमी विक्षोभ किसी बवंडर से काम नहीं होगा।