MP News: एमपी में सिंहस्थ 2028 के लिए बड़ा ऐलान: 4 लाइन हाईवे बनेगा, जाने कौनसे 10 गाँवो से गुजरेगा
MP news Today : सिंहस्थ 2028 में 14 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, जिसके चलते इस मार्ग को उन्नत कर फोरलेन में तब्दील करने की योजना है।

ujjain news: मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में सिंहस्थ बायपास मार्ग को फोरलेन में तब्दील किया जाएगा। 19.81 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के उन्नयन पर करीब 701.86 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। परियोजना में 5 किलोमीटर ग्रीनफील्ड सड़क का निर्माण भी प्रस्तावित है।
सिंहस्थ बायपास मार्ग का निर्माण सिंहस्थ 2016 के दौरान किया गया था, जिसका उद्देश्य यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाना था। यह मार्ग इंदौर रोड शांति पैलेस चौराहे से शुरू होकर वर्तमान में उज्जैन-जावर मार्ग के भैरवगढ़ तक जाता है।
Mauganj News: रीवा जिले की यह उप-तहसील मऊगंज में होगी शामिल, विधानसभा बनाने के बड़े संकेत
आ सकते हैं 14 करोड़ से अधिक श्रद्धालु
सिंहस्थ 2028 में 14 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, जिसके चलते इस मार्ग को उन्नत कर फोरलेन में तब्दील करने की योजना है। सोमवार को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना में भूमि अधिग्रहण कार्य में तेजी लाने तथा टेंडर प्रक्रिया समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एमपीआरडीसी के संभागीय प्रबंधक एसके मनवानी तथा सहायक महाप्रबंधक दीपक कुमार शर्मा ने परियोजना के बारे में जानकारी दी।
मार्ग पर 10 गांव आएंगे
फोरलेन बनने से सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन और यातायात प्रबंधन में सुविधा होगी। इस मार्ग में नानाखेड़ा जीवनखेड़ी, सांवराखेड़ी, मंगरौला, जियापुरा, मोहनपुरा, भितरी चक, कोलूखेड़ी, कालियादेह, सुरासा, ढाबला रेहवारी शामिल होंगे।
सुरासा तक बनेगा बायपास
इस बायपास मार्ग को 19.815 किलोमीटर में फोरलेन के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। यह मार्ग शांति पैलेस से शुरू होकर उज्जैन-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत ग्राम सुरासा के पास समाप्त होगा। इसके अलावा 5 किलोमीटर का ग्रीनफील्ड मार्ग भी प्रस्तावित है, जो ग्राम सुरासा के पास बनेगा।
सांवराखेड़ी में बनेगा अंडरपास ब्रिज
कलेक्टर ने शांति पैलेस रोड, शिप्रा ब्रिज और ग्राम सांवराखेड़ी का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां सांवराखेड़ी में अंडरपास ब्रिज बनाने के निर्देश दिए। बताया गया कि सिंहस्थ के दौरान बाहर से आने वाले वाहनों के लिए यहां पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। कलेक्टर ने नागदा रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज, अंडरपास, जंक्शन और मोहनपुरा पुल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ के दौरान यातायात प्रबंधन की दृष्टि से मोहनपुरा क्षेत्र महत्वपूर्ण है। इसके अलावा कलेक्टर ने नईखेड़ी रोड और नईखेड़ी स्थित रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया।