मध्य प्रदेश के शिक्षकों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। राज्य में अक्टूबर 2021 में भर्ती हुए शिक्षकों के नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अक्टूबर 2021 में करीब 15 हजार शिक्षकों की भर्ती हुई थी। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने एक समिति भी बनाई है, जिसके तहत जिला स्तर पर भी समितियां बनाई जाएंगी। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक संचालक और एक हाई सेकेंडरी प्राचार्य होंगे।

शिक्षको को लेकर जारी हुआ नया आदेश MP News

उच्च माध्यमिक/ माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ष 2018 एवं प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 के आधार पर अक्टूबर 2021 से 2023 तक प्रदेश में प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्तियों की गई है। यह नियुक्तियों भर्ती नियम 2018 के नियम "मध्यप्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षणिक संवर्ग) सेवा शर्ते एवं भर्ती नियम, के नियम 13 के तहत तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर की गई है। तीन वर्ष पूर्ण होने पर परिवीक्षा अवधि समाप्त किये जाने की प्रक्रिया के संबंध में निम्नानुसार कार्यवाही करें।