Mauganj News: रीवा जिले की यह उप-तहसील मऊगंज में होगी शामिल, विधानसभा बनाने के बड़े संकेत
Rewa News today: रीवा की उप तहसील रायपुर सोनौरी अब रीवा से अलग होकर मऊगंज जिले में शामिल होने जा रही है। प्रशासन ने इसकी कवायद शुरू कर दी है।

Rewa News today: रीवा की उप तहसील रायपुर सोनौरी अब रीवा से अलग हुए मऊगंज जिले में शामिल होने जा रही है। प्रशासन ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। दरअसल यह हिस्सा अब तक रीवा जिले में था, लेकिन मऊगंज जिले से इसकी दूरी कम होने के कारण अब इसे मऊगंज जिले का हिस्सा बनाया जाएगा।
मध्य प्रदेश का 53वां नया जिला मऊगंज, जो तीन तहसीलों को जोड़कर 2023 में बनाया गया है, यह जिला क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों में छोटा है। जिसके चलते अब रीवा जिले की त्योथर तहसील के रायपुर सोनौरी क्षेत्र को मऊगंज जिले में जोड़ने की तैयारी की जा रही है।
क्योंकि जब वर्ष 2023 से पहले मऊगंज जिला बनाने का खाका तैयार किया गया था, तब त्योथर तहसील के रायपुर सोनौरी क्षेत्र को मऊगंज जिले के नक्शे में दिखाया गया था, तब भारी विरोध के चलते इसे निरस्त कर दिया गया था।
अब मऊगंज जिले में 5 तहसीलें होंगी
मऊगंज वैसे तो तीन तहसीलों वाला जिला है, लेकिन अब जिले में तहसीलों की संख्या बढ़ने जा रही है। मऊगंज जिले में तहसीलों की संख्या बढ़कर पांच हो जाएगी। अब तक मऊगंज, हनुमना और नईगढ़ी तीन तहसीलों को मिलाकर जिले का गठन किया गया है। अब तहसीलों की संख्या भी बढ़ने जा रही है, क्योंकि खटखरी और देवतालाब दो नई तहसीलें बनने जा रही हैं। दो नई तहसीलों के गठन से अब इस नवगठित जिले में पांच तहसीलें हो जाएंगी।
सोनौरी मऊगंज से 35 किलोमीटर दूर है
रीवा जिले की त्यौंथर तहसील के सोनौरी क्षेत्र को रीवा से अलग कर मऊगंज जिले में शामिल करने की तैयारी की जा रही है। चौरा घाट बनने के बाद जो मऊगंज से मात्र 35 किलोमीटर दूर है, वर्तमान में यहां से लोग रीवा जिला मुख्यालय जाते हैं, जहां उन्हें 100 किलोमीटर से अधिक का सफर तय करना पड़ता है।
सोनौरी का कुछ हिस्सा मऊगंज जिले में शामिल होने के बाद मऊगंज जिले में एक विधानसभा क्षेत्र भी जुड़ जाएगा। वर्तमान में मऊगंज जिले में देवतालाब और मऊगंज दो विधानसभा क्षेत्र हैं, लेकिन सोनौरी को त्यौंथर से अलग करने के बाद एक विधानसभा क्षेत्र जुड़ने के संकेत मिल रहे हैं।
4 मार्च को बना था मऊगंज जिला
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा विधानसभा चुनाव से जुड़ी एक जनसभा मऊगंज में कि थी इस दौरान उन्होंने 2014 कि गई घोषणा को याद करते हुए मध्य प्रदेश का 53वा जिला बनाने कि घोषणा 4 मार्च 2023 को मऊगंज मुख्यालय में की थी और कहा था कि 15 अगस्त को यहां झंडा तिरंगा फहराकर मऊगंज को जिला बना दिया जाएगा। इसके बाद यहां कलेक्टर और एसपी तथा अन्य विभागों के पदों की स्वीकृति दी गई थी.