गामा पहलवान के रण को ललकार गया बादशाह खान, रीवा में दी पूरे मध्य प्रदेश को चुनौती इस दिन आ रहे WWE सुपर स्टार
2 मार्च को मध्य प्रदेश के रीवा के सपोर्ट परिसर में पहलवानों का बड़ा अखाड़ा लगने वाला है। जिसमें पूरे देश के प्रसिद्ध पहलवान पहुंचेंगे। इसी बीच WWE के सुपरस्टार द ग्रेट खली का आगमन भी हो रहा है। जिसको लेकर तैयारियां शुरू है। रीवा के (पहलवान) प्रांजय सिंह बघेल की अगुवाई में यह बड़ा …

2 मार्च को मध्य प्रदेश के रीवा के सपोर्ट परिसर में पहलवानों का बड़ा अखाड़ा लगने वाला है। जिसमें पूरे देश के प्रसिद्ध पहलवान पहुंचेंगे। इसी बीच WWE के सुपरस्टार द ग्रेट खली का आगमन भी हो रहा है। जिसको लेकर तैयारियां शुरू है। रीवा के (पहलवान) प्रांजय सिंह बघेल की अगुवाई में यह बड़ा आयोजन हो रहा है। वही पहलवान बादशाह खान ने पूरे मध्यप्रदेश को खुली चुनौती दे दी है। वह 28 फरवरी को इंदौर और दो मार्च को रीवा रहे हैं। आपको बता दे बादशाह खान रेसलर के साथ-साथ सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी है।
गामा के रण में इस पहलवान की चुनौती
कुश्ती के क्षेत्र में जब भी गामा पहलवान का नाम लिया जाता है तो हमेशा सम्मान और आदर के साथ लिया जाता है। क्योंकि गामा पहलवान कुश्ती की दुनिया में एक ऐसी शख्सियत थे जिनका आज भी कोई सानी नहीं है। वो एक ऐसे पहलवान थे जिन्होंने कभी कोई कुश्ती नहीं हारी। लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि गामा पहलवान का मध्य प्रदेश के रीवा से खास रिश्ता था। उन्होंने रीवा अखाड़ा घाट पर कुश्ती के गुर सीखे थे और लंदन में अपना परचम लहराकर रीवा को एक पहचान दिलाई थी। अब इसी रण को बादशाह खान ने चुनौती दी है
WWE में दम दिखा चुके द ग्रेट खली का होगा आगमन
भारत के मशहूर रेसलर द ग्रेट खली उर्फ दिलीप सिंह राणा ने हाल ही में वीडियो जारी कर जानकारी दी है कि मैं 2 मार्च को रीवा आ रहा हूं। रीवा पहुंचकर मैं जितने भी युवा पहलवान है सभी को विस्तृत जानकारी दूंगा। हालांकि इससे पहले द ग्रेट खली ने बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ वीडियो जारी करते हुए 4 मार्च की तारीख बताई थी लेकिन एक और वीडियो जारी करते हुए 2 मार्च को आने की जानकारी दी है।
पूरे मध्य प्रदेश को मिली चुनौती
रेसलर बादशाह खान अपनी शरीर को लेकर जाने जाते हैं। उनकी बॉडी कुछ पाकिस्तान के खान बाबा से मिलती जुलती है। वही कद वही काठी ने बादशाह खान को इतना मोटिवेट किया है कि उन्होंने पूरे मध्य प्रदेश को चुनौती दे दी है। वीडियो जारी करते हुए बताया कि मैं 28 फरवरी को इंदौर और 2 मार्च को रीवा पहुंच रहा हूं। मेरी पूरे मध्य प्रदेश के पहलवानों से चुनौती है कि मेरा सामना करें