MP News: रीवा सीधी मऊगंज सहित यहां के कलेक्टर्स का तबादलों का दौर, प्रशासनिक फेरबदल की सूची हो रही तैयार
मप्र समाचार: मप्र में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादलों का दौर आने वाला है। इसमें कुछ अतिरिक्त मुख्य सचिव, कुछ प्रमुख सचिव और कलेक्टर बदले जा सकते हैं। संभावित सूची में मुख्यमंत्री कार्यालय, मंत्रालय के कुछ विभागों के साथ ही जिले और संभाग को भी प्रभावित करने की चर्चा है। ये तबादले ग्लोबल …

मप्र समाचार: मप्र में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादलों का दौर आने वाला है। इसमें कुछ अतिरिक्त मुख्य सचिव, कुछ प्रमुख सचिव और कलेक्टर बदले जा सकते हैं। संभावित सूची में मुख्यमंत्री कार्यालय, मंत्रालय के कुछ विभागों के साथ ही जिले और संभाग को भी प्रभावित करने की चर्चा है।
ये तबादले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से पहले किए जाने थे, लेकिन तब सिर्फ 42 को ही बदला गया था। बाकी के नाम रोके रखने के पीछे अलग-अलग कारण थे। अब ऐसे नामों में कुछ और नाम जुड़ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक तबादलों के कई आधार हैं। कुछ व्यक्तिगत, कुछ परफॉरमेंस से जुड़े और कुछ ऐसे अफसरों के नाम भी बताए जा रहे हैं
राज्य में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल बदल गए आपके जिले के कलेक्टर, 4 एसपी और 2 IAS का तबादला
जो लंबे समय से एक ही जगह पर जमे हुए हैं। सरकार ने कई आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं, लेकिन राज्य प्रशासनिक सेवा अफसरों के तबादले अपेक्षाकृत कम हुए हैं। जानकारी के अनुसार रीवा सीधी मऊगंज सहित प्रदेश के कई जिलों के कलेक्टर्स के तबादले हो सकते है.
ऐसे अधिकारियों को मिलेगा मौका - MP News
मंत्रालय स्तर पर कुछ विभागों को नए अफसर मिलेंगे। इनमें से कुछ वे होंगे जिन्हें पिछले कुछ महीनों में प्रमोशन मिला है।
-पीडब्ल्यूडी जैसे बड़े विभाग जो अतिरिक्त प्रभार पर चल रहे हैं, उन्हें स्थाई प्रशासनिक प्रमुख मिलेंगे।
-जिला स्तर पर कुछ मौजूदा कलेक्टरों को वापस बुलाया जा सकता है और नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जा सकती है।
-जिन आईएएस अधिकारियों के खिलाफ मंत्रालय में शिकायतें चल रही हैं, उन्हें न केवल अवसर दिए जाएंगे, बल्कि अच्छे पद भी नहीं दिए जाएंगे। बल्कि ऐसे कुछ अधिकारियों को मंत्रालय से बाहर भी भेजा जा सकता है।