LPG 1 सितंबर 2024 से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर अब 39 रुपए तक महंगे हो गए है. राजधानी दिल्ली में 1691 रुपए में मिलेगा। वही आधारकार्ड को लेकर बड़ा अपडेट आया है।

आज से एविएशन फ्यूल के दाम घटने से हवाई सफर भी सस्ता हो सकता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां ने एविएशन टर्बाइन ऑयल (ATF) के दामों को 4567 रुपए प्रति किलोलीटर (1000) तक कम कर दिया है। जबकि राजस्थान में 450 रुपए में सिलेंडर दिया जाएगा, उधर देश के इन बड़े राज्यों में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ गए है।

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा LPG

1 सितंबर यानी आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 39 रुपए तक महंगा हुआ है। राजधानी में यह दाम 39 रुपए से बढ़कर 1691.50 रुपए हुआ है। पहले यह 1652.50 में दिया जा रहा था। कोलकाता में यह 38 रुपए से बढ़कर 1802.50 में दिया जा रहा। इससे पहले दाम 1764.50 में था

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 1605 से 39 रुपए बढ़कर 1644 हो गया है। चेन्नई में यह सिलेंडर 1855 रुपए में बेचा जा रहा है। 14.2किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिले है। दिल्ली में यह 803 और मुंबई में 802.50 मिल रहा

देश के प्रमुख शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम

₹806.5 जयपुर, ₹803 दिल्ली, 901 पटना, मुंबई ₹802.5
,829 कोलकाता, ₹808.5° भोपाल, चेन्नई ₹818.5,₹874 रायपुर

आधार कार्ड फ्री में अपडेट कराने की तारीख बढ़ी

आधार कार्ड यानी यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) के द्वारा फ्री आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए समय सीमा बढ़ाई है। अगर आपका आधार 10 साल से भी अधिक पुराना है, तो 14 सितंबर के बाद अपडेट के लिए सिर्फ़ 50 रुपए चार्ज लगेगा। यह फ्री सर्विस मात्र ऑनलाइन उपलब्ध है।