Viral Video: कहते हैं कि सच्चा प्रेम किसी भी कीमत पर नहीं बिकता, लेकिन क्या हर प्रेमी-प्रेमिका इस भावना को समझते हैं? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस सवाल पर बहस छेड़ दी है। वीडियो में एक लड़की सिर्फ पैसों के लिए अपने प्रेमी को छोड़ते हुए देखा गया, जिससे लोग हैरान रह गए।

रीवा बनेगा संस्कृत विद्वान,जिले में 45 करोड़ रुपए की लागत से विश्वविद्याल होगी तैयार!

पार्क में बैठी लड़की और अनजान लड़के की एंट्री

वीडियो की शुरुआत एक पार्क के दृश्य से होती है, जहां एक लड़की आराम से बैठी होती है। तभी एक अनजान लड़का वहां आता है और उसके पास बैठकर बातचीत शुरू करता है। लड़का पूछता है कि वह कितने समय से रिलेशनशिप में है। लड़की बिना झिझक जवाब देती है— "पांच साल से!"

जब पैसे ने बदला प्यार का गणित

इसके बाद लड़का लड़की से सीधा सवाल करता है, "अगर तुम्हें पैसे दिए जाएं, तो क्या तुम अपने प्रेमी को छोड़ सकती हो?" यह सुनकर लड़की नाराज हो जाती है और कहती है कि वह ऐसा कभी नहीं करेगी। लेकिन लड़का चुपचाप एक गड्डी निकालकर उसके सामने रख देता है। लड़की उसकी तरफ देखती है लेकिन अपने प्यार पर अडिग रहती है।

फिर लड़का दूसरी गड्डी निकालता है। लड़की थोड़ा हिचकिचाती है लेकिन फिर भी इंकार कर देती है। लेकिन जब लड़के ने एक के बाद एक कई गड्डियां उसके सामने रख दीं, तो लड़की का रवैया बदल गया। उसने बिना किसी और देरी के पांच साल के रिश्ते को पांच सेकंड में खत्म करने का फैसला कर लिया।

महाकुंभ में चली लाठियां लोग एक दूसरे को लगे पीटने, रीवा वासियों का रौद्र रूप वीडियो देख हो जायेंगे हैरान

"प्यार से बड़ा पैसा है!"

लड़की वीडियो में कहती है, "प्रेमी तो आते-जाते रहेंगे, लेकिन पैसा बहुत जरूरी है।" इसके बाद वह उस पैसे वाले लड़के के साथ चली जाती है।

प्रेम, लालच और आधुनिक रिश्तों की सच्चाई

यह वीडियो देखने के बाद कई लोग सोच में पड़ गए कि क्या आज के समय में पैसा सच्चे प्यार से ज्यादा मायने रखता है? कुछ लोगों का मानना है कि यह सिर्फ एक प्रैंक वीडियो हो सकता है, लेकिन अगर यह सच भी हो, तो यह एक बड़ा सवाल खड़ा करता है— क्या अब प्रेम की कोई कीमत तय हो गई है?

आप इस बारे में क्या सोचते हैं? क्या सच्चा प्यार वाकई अमूल्य होता है, या फिर समय के साथ उसकी कीमत भी लगाई जाने लगी है?