रीवा संभाग

Mp news: नवीन भवन में तहसील कार्यालय शिफ्ट न होने से अधिवक्ताओं में आक्रोश, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Share With Others

Mp news: रीवा। त्यौथर तहसील कार्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं और लंबित मांगों को लेकर अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार को बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर एसडीएम कार्यालय का घेराव किया और विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। वकीलों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे तहसील कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे।

तैयार भवन के बावजूद अस्थाई कार्यालय में काम करने को मजबूर
अधिवक्ताओं की मुख्य मांग तहसील कार्यालय को नवनिर्मित भवन में तत्काल शिफ्ट करने की है। ज्ञापन में बताया गया कि नवीन तहसील भवन पूरी तरह बनकर तैयार है, लेकिन इसके बावजूद कार्यालय अभी भी पुराने और अस्थाई भवन में संचालित हो रहा है। अधिवक्ताओं के अनुसार, वर्तमान स्थान पर बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है और पक्षकारों को लगभग 5 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर आना पड़ता है।

भीषण गर्मी और सुविधाओं का अभाव: Mp news

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अधिवक्ताओं ने प्रशासनिक ढुलमुल रवेये पर नाराजगी जताते हुए कहा कि गर्मी का सीजन शुरू हो चुका है, लेकिन तहसील परिसर में न तो पीने के पानी की उचित व्यवस्था है और न ही वकीलों व पक्षकारों के लिए बैठने हेतु पर्याप्त छाया। बुनियादी सुविधाओं के अभाव में आम जनता और वकीलों को रोजाना भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

राजस्व मामलों में देरी पर उठाए सवाल Mp news

ज्ञापन में प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुधार की मांग करते हुए कहा गया कि नामांतरण और बंटवारे जैसे महत्वपूर्ण प्रकरण एक-दो साल से लंबित पड़े हैं। अधिवक्ताओं का आरोप है कि कई पटवारी तीन-तीन बार नोटिस जारी होने के बाद भी प्रतिवेदन (रिपोर्ट) प्रस्तुत नहीं कर रहे हैं।

वकीलों ने मांग की है कि

लंबित प्रकरणों की सर्किलवार सूची तैयार की जाए।
लापरवाह पटवारियों के विरुद्ध दंडात्मक कानूनी कार्रवाई हो।
समय सीमा के भीतर राजस्व मामलों का निराकरण सुनिश्चित किया जाए। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और प्रशासन को अल्टीमेटम दिया कि मांगों की अनदेखी होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान तहसील संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *