Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि कई राज्यों में एक प्रभावशाली स्कीम बनती जा रही है। इस योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान की गई थी। मध्य प्रदेश की गरीब महिलाओं के लिए यह स्कीम एक वरदान साबित हुई है इससे महिलाओं को आर्थिक मदद मिलती है।

Also Read: PM Awas Yojana Online Registration: पीएम आवास योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

लाडली बहना योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश की सभी गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। महिला सशक्तिकरण महिला,आत्मनिर्भरता की दृष्टि से यह स्कीम बेहद ही लाभकारी मानी जा रही है। इस योजना के जरिए महिलाओं के खाते में हर माह 1250 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

इतनी महिलाएं उठा रही हैं लाभ

लाडली बहना योजना की 19 किस्त महिलाओं के खाते में सफलतापूर्वक भेजी जा चुकी है। वही मध्य प्रदेश की 1.28 करोड़ महिलाओं को इस बार खाते में राशि भेजी गई थी। आपको बता दें जब इस योजना की शुरुआत हुई थी उसे समय 1.31 करोड़ महिलाएं पत्र मानी गई थी।

यानी की तीन लाख बहने योजना से बाहर हो चुकी है, इन महिलाओं को योजना में लाभ नहीं मिल रहा है। हालांकि उनकी योजना से बाहर होने की कई वजह हो सकती हैं जैसे की, खाते की डीबीटी, खाते की ई केवाईसी, या अन्य कई वजहों से भी महिलाएं योजना से बाहर हो सकती हैं।

इस दिन आएगी 20वीं किस्त

लाडली बहना योजना की 19वीं किस्त मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा महिलाओं के खाते में 1250 रुपए के रूप में भेजी जा चुकी है। कोई मध्य प्रदेश की महिलाओं के मन में यह सवाल है,कि आखिर इस योजना की राशि कब बढ़ाई जाएगी उनका इंतजार है।

मिली जानकारी के अनुसार इस योजना की 20वीं किस्त 10 जनवरी को महिलाओं के खाते में भेजे जा सकती है। मकर संक्रांति के उपलक्ष में चार दिन पहले ही महिलाओं के खाते में 1250 रुपए की राशि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सिंगल क्लिक से भेजी जा सकती है।