किस्त जारी होने से पहले 2 लाख लाडली बहनों के योजना से कटे नाम, मच गया बवाल, जानिए विस्तार से Ladli Behna Yojana
Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना से जुड़ी महिलाओं की संख्या में निरंतर कमी देखने को मिल रही है। मीडिया खबरों में 2 लाख महिलाओं के नाम काटे जाने की खबरें सामने आ रही है। मध्य प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को लेकर भाजपा सरकार ने लाडली बहना योजना तथा अन्य योजनाओं को शुरू किया। प्रदेश …

Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना से जुड़ी महिलाओं की संख्या में निरंतर कमी देखने को मिल रही है। मीडिया खबरों में 2 लाख महिलाओं के नाम काटे जाने की खबरें सामने आ रही है।
मध्य प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को लेकर भाजपा सरकार ने लाडली बहना योजना तथा अन्य योजनाओं को शुरू किया। प्रदेश में पुरुषों की तुलना महिलाओं को श्रम में भागीदारी दी जा रही है। यही वजह है कि राज्य की महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए सरकार कई तरह के प्रयास कर रही है। परिवार में महिलाओं की भूमिका को मजबूत करने के लिए उद्देश्य से तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 28 जनवरी 2023 को ऐलान करते हुए लाडली बहना योजना को लागू किया था। उस वक्त पात्र हितग्राही महिलाओं को ₹1000 दिए गए थे जबकि वर्तमान में 1250 रुपए दिए जा रहे हैं
मध्य प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सुधार और स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए इस योजना को एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। लाडली बहना योजना के संबंध में विपक्ष कांग्रेस हमेशा दो सवाल उठाती रही है। भाजपा द्वारा योजना की राशी बढ़ाकर ₹3000 करने और जिन लाखों महिलाओं के नाम काटे गए उन्हें दोबारा जोड़ने की मांग कांग्रेस की प्रमुख रही है
राज्य में योजना को इसलिए शुरू किया गया था ताकि महिलाएं अपनी प्राथमिकता के अनुसार खर्च करने में सक्षम हो सके आर्थिक रूप से पहले की अपेक्षा अधिक स्वतंत्रता बन जाए। योजना में आधार नंबर के जरिए डीबीटी भुगतान प्रक्रिया से पैसे दिए जाते हैं।
योजना में पात्र हितग्राही में कमी ladli behna yojna
लाडली बहना योजना में रजिस्टर्ड महिलाओं की संख्या में निरंतर कमी देखी जा रही है। हालांकि इसकी एक वाजिब वजह भी है। ज्यादातर महिलाएं उम्र के कारण अपात्र होती जा रही है। योजना में अभी नया पंजीयन नहीं किया जा रहा पंजीयन बंद होने के कारण नए नाम नहीं जुड़ रहे जिससे पात्र महिलाओं की संख्या नहीं बढ़ पा रही है
इसमें सबसे महत्वपूर्ण है की योजना में 2 लाख से अधिक महिलाओं के नाम प्रारंभ में ही काट दिए गए थे। महिला एवं बाल विकास विभाग के आंकड़े बताते हैं कि सीएम लाडली बहना योजना की घोषणा होते ही दो लाख महिलाओं ने अपात्र होते हुए भी आवेदन किया था। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक आवेदन के बाद कुल 218858 आपत्तियां दर्ज की गई थी। जिसके बाद अपात्र बहनों के नाम काटे गए वर्तमान में योजना के अंतर्गत कुल 12905457 महिलाओं को प्रतिमाह 1250 रुपए दिए जा रहे हैं। इस योजना में अब तक कुल प्राप्त आवेदन- 13135985
आवेदन के बाद आपत्तियां मिलीं- 218858
आपत्तियों के बाद कुल पात्र महिलाएं- 12905457