Ladli Behna Awas Yojana: मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने पिछले वर्ष 2023 में लाडली बहना योजना को शुरू किया था जिसमें महिलाओं के लिए आवास की सुविधा को भी जोड़ा गया है। जो महिलाएं लाडली बहना योजना से पंजीकृत है उनके लिए यह आश्वासन दिया गया था कि उन्हें राज्य सरकार के द्वारा पक्के आवास की सुविधा दी जाएगी। मध्य प्रदेश राज्य के ऐसे गरीब परिवार जिनके लिए पीएम आवास योजना में पक्के मकान की सुविधा नहीं मिल पाई है उनके लिए मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं के नाम पर मकान बनवाने हेतु वित्तीय राशि दी जाने वाली है जिसकी कार्य प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो सकती है।

Also Read:- 6 महीने में 181% रिटर्न अब 52 वीक के हाई पर पहुंचे Paytam के शेयर,अगर आपने भी लिया था हिस्सा तो होंगे लखपति

लाडली बहना आवास योजना में वित्तीय राशि

लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा गरीब पंजीकृत महिलाओं के लिए मकान बनवाने हेतु 135000 तक की राशि की घोषणा की गई है जो सभी महिलाओं के लिए लगभग चार भागों में खातों में हस्तांतरित की जाएगी। बता दे की महिलाओं को वित्तीय राशि आवंटित करने की प्रक्रिया जल्द ही चालू हो सकती है।

लाडली बहना आवास योजना के उद्देश्य

लाडली बहना आवास योजना का उद्देश्य मध्य प्रदेश राज्य के सभी वंचित परिवारों को पक्के मकान की सुविधा देना है। जो परिवार कच्चे मकान में निवास कर रहे हैं उनके लिए उत्तम निवास की सुविधा मिल पाए। गरीब तथा पिछड़ी जातियों के परिवार अच्छे निवास के साथ अपने जीवन में बेहतरता ला पाएं। यह लाभ केवल महिलाओं के नाम पर दिया जा रहा है जिससे महिलाओं की महत्वता पर भी प्रभाव पड़ेगा।

Ladli Behna Awas Yojana List

आपकी जानकारी के लिए बता दे की मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा लाडली बहना आवास योजना के लिए दो चरणों में आवेदन लिए जाने के बाद पात्र महिलाओं की लाडली बहना आवास योजना की बेनिफिशियरी लिस्ट को तैयार किया गया है। यह लिस्ट कई भागों में ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर सबमिट की गई है तथा आवेदन करने वाली महिलाओं से निवेदन किया है कि महिलाएं इसमें अपना नाम जल्द से जल्द चेक कर ले ताकि उनके लिए पता चल सके की उन्हें लाडली बहना आवास योजना का लाभ दिया जाना है या नहीं।