Ladli behana yojna: 1250 rupees amount is coming on this day in the account of Ladli sisters, do this work soon

Ladli behana yojna: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा मध्य प्रदेश की लाडली बहनों को लाभ देने के लिए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले लाडली बहना योजना चलाई गई ।

जिसमें मध्य प्रदेश की लाडली बहनों को हर महीने 1250 रुपए की राशि मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा उनके खाते पर डीबीटी के माध्यम से डाली जा रही है हालांकि मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद भी प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया है।

उनके स्थान पर मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी मोहन यादव को दे दी गई है लाडली बहनों के खातों में जल्द ही लाडली बहना योजना की किस्त आएगी। मध्य प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना जल्द ही पात्र महिलाओं के खातों में डाली जाएगी।

सरकार ने हर महीने की 10 तारीख को और कभी-कभी उससे पहले लाडली बहनों के खातों में किस्त जारी की है। अब नवंबर की 10 तारीख नजदीक आ रही है। ऐसे में योजना की किस्त जल्द ही महिलाओं के खातों में आ सकती है।