IAS Saumaya Jha: राजस्थान के टोंक में एक आशिक मिजाज अधिशासी अधिकारी को IAS सौम्या झा के जिले में गुस्ताखी करना भारी पड़ गया। इस दौरान टोंक जिला कलेक्टर सौम्या ने महिला कलेक्टर होने के नाते मामले में अपना संवेदनशील चेहरा दिखाया। कलेक्टर की रिपोर्ट के बाद डीएलबी ने

CM मोहन यादव का ऐलान,मध्यप्रदेश में इन जगहों पर होगी शराब बंदी,सुरा प्रेमियों के लिए बुरी खबर! MP News

आरोपी अधिकारी ऋषि देव ओला को निलंबित कर दिया है। दरअसल, अधिकारी अपनी अधीनस्थ एक महिला कर्मचारी को देर रात को वीडियो कॉल कर परेशान करता रहा था।

इसके सबूत महिला कर्मचारियों ने टोंक कलेक्टर को सौंपे, तो उन्होंने मामले की जांच करते हुए स्वायत्त शासन विभाग को पत्र लिखकर अधिकारी को सस्पेंड करने की अनुशंसा कर डाली।

EO को किया सस्पेंड

प्रदेश में ट्रांसफर के इस दौर में नगर परिषद में नए अधिशासी के तौर पर ऋषि देव ओला ट्रांसफर होकर आए। इस दौरान आते ही उन्होंने अपनी आशिक मिजाजी दिखा दी। उन्होंने एक महिला कर्मचारी से उसके मोबाइल नंबर लेकर परेशान करना शुरू कर

दिया, महिला कर्मचारी को देर रात वीडियो कॉल पर बात करने के लिए दबाव डालने लगा। ऐसा नहीं करने पर उसे सस्पेंड करने की धमकी दे डाली। बाद में शिकायत पर टोंक कलेक्टर ने बड़ा एक्शन दिखाया। कलेक्टर की रिपोर्ट के बाद डीएलबी ने आरोपी अधिकारी को सस्पेंड कर दिया।

महाकुंभ में इंदौर वायरल गर्ल "मोनालिसा" की बॉलीवुड में एंट्री,अब बनेगी एक्ट्रेस इस डायरेक्टर ने दिया ऑफर!

कहां की हैं IAS सौम्या झा

सौम्या झा मूल रूप से बिहार से हैं। लेकिन उनका रहना विभिन्न शहरों में हुआ, जिसमें से एक मध्य प्रदेश और दिल्ली भी है। 2017 में उन्होंने अपने पहले प्रयास में UPSC CSE परीक्षा पास की थी। AIR 58वीं के साथ वे हिमाचल प्रदेश कैडर से आईएएस बनीं। लेकिन दो साल बाद अक्षय गोदारा से शादी के कारण उन्होंने अपना कैडर बदलकर राजस्थान करा लिया।

MBBS भी किया है सौम्या ने

सौम्या झा सिविल सेवा में आने से पहले मेडिकल की पढ़ाई कर रही थीं। उनके LinkedIn प्रोफाइल की में दी जानकारी के अनुसार, उन्होंने Maulana Azad Medical College से MBBS की डिग्री हासिल की है।

सौम्या के पति अक्षय क्या करते है

सौम्या झा के पति अक्षय गोदारा भी IAS अधिकारी हैं। वे राजस्थान के पाली जिले के भाखरीवाला गांव के रहने वाले हैं। अक्षय की शुरुआती पढ़ाई लिखाई जोधपुर से हुई। इसके बाद उनका चयन आईआईटी बॉम्बे के लिए हो गया। अक्षय गोदारा ने IIT Bombay से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है।

बीटेक के बाद उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी शुरू कर दी। अक्षय गोदारा ने अपने पहले प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास कर ली थी। लेकिन उनका रैंक 603वीं थी, जिस वजह से उन्हें IPS सेवा मिली। लेकिन अक्षय ने एक बार फिर UPSC परीक्षा दी और इस बार यानी कि 2017 में AIR 40वीं रैंक के साथ सफलता हासिल कर ली।