नए साल से पहले करोड़ों कर्मचारियों को मिली दो खुशियां,बेसिक सैलरी में होगा बंपर इजाफा,फाइल हो गई तैयार
8th Pay Commission: साल 2025 आने में अब सिर्फ 12 दिन बचे हैं। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि 2025 केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक नहीं बल्कि तीन बड़ी खुशखबरी लेकर आने वाला है। इस नए साल में कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिलने वाली है। इसके लिए अभी से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। …

8th Pay Commission: साल 2025 आने में अब सिर्फ 12 दिन बचे हैं। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि 2025 केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक नहीं बल्कि तीन बड़ी खुशखबरी लेकर आने वाला है। इस नए साल में कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिलने वाली है। इसके लिए अभी से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
बताया जा रहा है कि बजट 2025 में आठवें वेतन आयोग को लेकर घोषणा होना तय माना जा रहा है। जिसके बाद कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा होने वाला है। इसके अलावा डीए में भी बढ़ोतरी की जानकारी मिलने वाली है। दिवाली पर ही केंद्रीय कर्मचारियों को 53 फीसदी डीए का तोहफा दिया गया था। जिसकी गिनती जुलाई महीने से की गई थी।
जनवरी 2025 में घोषणा की चर्चा
आपको बता दें कि सरकार नए साल पर कर्मचारियों को उपरोक्त तीन बड़ी खुशखबरी देना चाहती है। हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन इसके बावजूद विभागीय अधिकारियों का मानना है कि सरकार पूरी तरह तैयार है। अगर ऐसा होता है तो केंद्र के 50 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा होने वाला है।
फिटमेंट फैक्टर का ये होगा फायदा
अगर सरकार और कर्मचारी फिटमेंट फैक्टर पर सहमत हो जाते हैं तो केंद्र सरकार के करीब 50 लाख कर्मचारियों को सीधा फायदा होगा। क्योंकि अभी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18000 रुपये है। जिसे बढ़ाकर 27,000 रुपये करने की तैयारी की जा रही है। जिससे कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होने की
संभावना है, यानी अभी कर्मचारियों को 2.57 फीसदी का फिटमेंट फैक्टर मिल रहा है। जिसके बाद 18,000 रुपये की बेसिक सैलरी पर कर्मचारियों के खाते में 46026 रुपये जमा हो जाएंगे। अगर बेसिक सैलरी 27 हजार रुपये हो जाती है। तो 3.68 के हिसाब से सैलरी बढ़कर 95,680 प्रति महीना हो जाएगी।
ये लाभ मिलने की संभावना
आपको बता दें कि सरकार हर 6 महीने के बाद DA बढ़ाती है, बताया जा रहा है कि इस बार DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होने जा रही है। यानी कि अभी कर्मचारियों को 53 फीसदी DA दिया जा रहा है, जिसे बढ़ाकर 57 फीसदी करने की तैयारी की जा रही है।
इसके अलावा सरकार 18 महीने से लंबित DA को भी एकमुश्त कर्मचारियों के खातों में जमा करने की योजना बना रही है, फिटमेंट पर भी सहमति बनने की बात चल रही है। जिसके बाद कर्मचारियों की बेसिक सैलरी बढ़कर 27,000 रुपये होने की संभावना है।