MP News: MP के 185 गांवों में किसानों को सिंचाई की तैयारी शुरू, 58 हज़ार करोड़ रुपए की लागत से 19 परियोजनाएं
MP News: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार फसलों की सिंचाई सुविधा के लिए तेजी से काम कर रही है। दिसंबर 2024 में सरकार ने तवा और काली सिंधी नदी जोड़ो परियोजना शुरू की थी। अब राज्य सरकार ने दो सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाएं शुरू की हैं। इन …

MP News: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार फसलों की सिंचाई सुविधा के लिए तेजी से काम कर रही है। दिसंबर 2024 में सरकार ने तवा और काली सिंधी नदी जोड़ो परियोजना शुरू की थी। अब राज्य सरकार ने दो सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाएं शुरू की हैं।
इन दो परियोजनाओं से 185 गांवों के किसानों की सिंचाई समस्या हल हो जाएगी और करीब 1 लाख हेक्टेयर खेती को पानी की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। साथ ही कहा गया है कि इन परियोजनाओं के जरिए किसानों की सिंचाई लागत में 50 फीसदी की कमी आएगी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंचित खेत
देश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी,इस दिन खाते में आएगी PM Kisan Yojana की 19वीं किस्त ₹2000
खुशहाल किसान और बदलते मध्य प्रदेश के लिए 58463 करोड़ रुपये की 19 सिंचाई परियोजनाओं का भूमिपूजन किया। इनमें से सेंधवा उद्धान सूक्ष्म सिंचाई परियोजना और निवाली सूक्ष्म उद्धान सिंचाई परियोजना को बड़ी परिवर्तनकारी योजनाओं के रूप में देखा जा रहा है। इन दोनों परियोजनाओं की लागत 2400 करोड़ से अधिक रहने वाली है।
इन परियोजनाओं के जरिए प्रदेश के किसानों को परेशान करने वाली सिंचाई समस्याओं को दूर किया जाना है। जहां 2003 में सिंचित क्षेत्र 3 लाख हेक्टेयर था, अब यह बढ़कर 50 लाख हेक्टेयर हो गया है और 2028 और 29 तक इसे बढ़ाकर 1 करोड़ हेक्टेयर करने का लक्ष्य रखा गया है।
इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए नदी जोड़ो परियोजनाओं के बाद अब सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाएं शुरू की गई हैं और इन दोनों सिंचाई परियोजनाओं से जुड़े गांवों के किसानों की सिंचाई लागत भी 50 फीसदी कम हो जाएगी। खेती-किसानी से जुड़ी ऐसी ही अच्छी और राहत भरी खबरों के लिए बने रहे हरित प्रवाह के साथ