अपराध नियंत्रण हेतु समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आने की आवश्यकता: न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी
प्रांतीय कलाकार संघ रीवा, मध्य प्रदेश द्वारा अपराध नियंत्रण में विधिक जागरूकता की भूमिका पर आधारित विशेष महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम में पुलिस विभाग द्वारा पुलिस साइबर अपराध से संबंधित जानकारी से संबंधित प्रोजेक्ट …

प्रांतीय कलाकार संघ रीवा, मध्य प्रदेश द्वारा अपराध नियंत्रण में विधिक जागरूकता की भूमिका पर आधारित विशेष महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम में पुलिस विभाग द्वारा पुलिस साइबर अपराध से संबंधित जानकारी से संबंधित प्रोजेक्ट रखा गया, जिसका लोकार्पण माननीय न्यायमूर्ति द्वारा किया गया।
साथ ही प्रांतीय कलाकार संघ द्वारा प्रकाशित वार्षिक स्मारिका का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में रीवा जिले के प्रधान जिला न्यायाधीश राकेश मोहन प्रधान एवं कुटुंब न्यायालय के प्रधान जिला न्यायाधीश शिवकांत गोयल जी के साथ ही पूर्व मुख्य न्यायाधीश ए.के. सिंह, राज्य अधिवक्ता संघ के सह अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, प्रभारी आई.जी. पुलिस साकेत पांडे जी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर जी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक लाल जी, सी.एस.पी. रीवा शिवाली चतुर्वेदी, निरीक्षक हितेंद्र शर्मा जी के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं न्यायिक अधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने अपराध नियंत्रण को लेकर अपने विचार रखे। अपने विचार रखे जिसमें न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी ने वर्तमान में समाज के लिए घातक बन रहे अनेक अपराधों पर नियंत्रण करने की चर्चा की।
साथ ही अपने संबोधन में समाज को प्रेरित करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को स्वावलंबी जीवन जीने को आदर्श बनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने लोगों को साइबर अपराध से बचने के लिए कई सुझाव दिए। साथ ही साइबर अपराध पर विशेष जानकारी दी गई। मानस मंडल के अध्यक्ष सुभाष पांडे ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रूप सिंह कनेल और विशेष न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।
समाज की सबसे बड़ी समस्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रांतीय कलाकार संघ ने बड़े ही भव्य तरीके से कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विमलेश मिश्रा, शकुंतला मिश्रा, कविता पांडे, डॉक्टर मुजीब खान ,अजय पांडेय,कुमार बहादुर सिंह ,जिला समन्वयक फरहाद जैद ,ब्लॉक सीईओ हलधर मिश्रा के साथ ही बड़ी संख्या में अधिकारियों कर्मचारियों तथा समाजसेवी उपस्थित रहें । कार्यक्रम का संचालन राजेश शुक्ला द्वारा किया गया।