भीड़ का फायदा उठाकर शख्स ने महिला के साथ कर दिया कांड,अश्लील हरकत कैमरे में कैद,Viral Video
Viral video: हैदराबाद में भीड़ का फायदा उठाकर महिला के साथ गंदी हरकत करने का मामला सामने आया है। कई बार भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाओं के साथ गंदी हरकतें होती हैं। कई महिलाएं उसी समय जवाबी कार्रवाई कर असामाजिक तत्वों को मुंहतोड़ जवाब देती हैं, लेकिन कुछ महिलाएं शर्म के कारण बोल नहीं पाती …

Viral video: हैदराबाद में भीड़ का फायदा उठाकर महिला के साथ गंदी हरकत करने का मामला सामने आया है। कई बार भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाओं के साथ गंदी हरकतें होती हैं। कई महिलाएं उसी समय जवाबी कार्रवाई कर असामाजिक तत्वों को मुंहतोड़ जवाब देती हैं, लेकिन कुछ महिलाएं शर्म के कारण बोल नहीं पाती हैं।
हैदराबाद में भीड़भाड़ वाली जगह पर महिला के साथ बदतमीजी करने का मामला सामने आया है। हैदराबाद पुलिस ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर इन असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी है।
हैदराबाद पुलिस द्वारा डाले गए वीडियो में साफ दिख रहा है कि गंदी सोच वाला एक शख्स महिला को गलत तरीके से छू रहा है। वह महिला को पीछे से छूता है। इसके बाद वह उसके कंधे पर हाथ रखता है।
उसकी यह हरकत कैमरे में कैद हो जाती है। हैदराबाद पुलिस ने गंदी सोच वाले लोगों को खुली चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर आप सड़कों, सार्वजनिक जगहों और कहीं भी महिलाओं के साथ गंदी हरकत कर रहे हैं तो आपका व्यवहार शी टीम की रिकॉर्डिंग का हिस्सा बन रहा है।
अगर आप जेल जाने से बचना चाहते हैं तो अपनी हरकतों में सुधार लाएं। हैदराबाद पुलिस ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है। अब तक इसे 18 लाख लोग देख चुके हैं।
कई यूजर्स ने हैदराबाद पुलिस की तारीफ की है। उन्होंने लिखा है कि इस अपराधी की तस्वीरें भी सार्वजनिक की जानी चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि हैदराबाद पुलिस का काम तारीफ के काबिल है।