Cupple Romance viral video: गुजरात के अहमदाबाद से एक कपल का हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों चलती बाइक पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो देर रात का बताया जा रहा है। वीडियो में एक लड़का रात के अंधेरे में सड़क पर बाइक चलाता नजर आ रहा है, बाइक पर लड़के के आगे एक लड़की बैठी हुई है।

दोनों चलती बाइक पर एक दूसरे को गले लगाते और किस करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं वीडियो में लड़की ने लड़के के कंधों को कसकर पकड़ रखा है। इसी बीच पीछे से कुछ लोगों ने इस पूरे नजारे का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जब यह वीडियो अहमदाबाद पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस तुरंत हरकत में आ गई।

बाइक के नंबर से जब लड़के की पहचान हुई तो लड़का घुटनों के बल बैठ गया और कान पकड़कर अपनी गलती की माफी मांगने लगा। वीडियो कुछ दिन पहले का बताया जा रहा है, इस वीडियो में दिख रहे लड़के की पहचान विवेक रामवानी के रूप में हुई है।

विवेक अपनी जान जोखिम में डालकर सड़क पर चलती बाइक पर रोमांस करता नजर आ रहा है. वीडियो सामने आने के बाद अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है। विवेक के खिलाफ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई।

इतना ही नहीं कपल खुलेआम सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करते भी नजर आ रहे हैं. सड़क पर पीछे चल रहे लोगों ने इस नजारे को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में गौर करने वाली बात यह है कि सरेआम सड़क पर अश्लील हरकतें करते हुए इस कपल ने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ है।

वीडियो में लड़की के बाल हवा में उड़ते नजर आ रहे हैं. मामले का खुलासा होते ही ट्रैफिक पुलिस ने विवेक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 177, 181, 184, 110 और 117 के तहत केस दर्ज कर लिया, लड़का पुलिस के सामने कान पकड़ता नजर आया, फिलहाल घटना में लड़की की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है।

लड़की के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया गया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह पहली बार नहीं है...जब सड़क पर कपल्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हो...ऐसे कई मामले अलग-अलग जगहों से सामने आते रहते हैं।