जानिए कौन हैं क्रिकेटर रिंकू सिंह की दुल्हनियां प्रिया सरोज,पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से खास रिश्ता!
Rinku Singh And Priya Saroj: टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। उनका विवाह उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से होने वाला है। टीम इंडिया की स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह सुर्खियों में हैं। रिंकू सिंह जल्द ही शादी करने जा रही हैं। …

Rinku Singh And Priya Saroj: टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। उनका विवाह उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से होने वाला है। टीम इंडिया की स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह सुर्खियों में हैं। रिंकू सिंह जल्द ही शादी करने जा रही हैं।
16 जनवरी को प्रिया के पिता तूफानी सरोज ने अलीगढ़ के ओजोन सिटी में रिंकू सिंह के परिवार से पहली बार मुलाकात की। हालांकि दोनों की शादी कब होगी इसका खुलासा नहीं हुआ है।
रिंकू की मंगेतर प्रिया सरोज ने 2024 का लोकसभा चुनाव मछलीशहर सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीतकर बीपी सरोज को 35850 वोटों के अंतर से हराया है। प्रिया सरोज नेता के साथ-साथ पेशे से वकील भी हैं। प्रिया का जन्म 23 नवंबर 1998 को
वाराणसी में हुआ था, प्रिया ने अपनी स्कूली शिक्षा एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया। फिर प्रिया ने नोएडा के एमिटी यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री हासिल की।
तूफानी सरोज वर्तमान में समाजवादी पार्टी के टिकट पर केराकत सीट से विधायक हैं। 27 वर्षीय रिंकू सिंह ने भारत के लिए 2 वनडे और 32 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने वनडे में 27.50 की औसत से 55 रन बनाए हैं, जबकि टी20 इंटरनेशनल में रिंकू के नाम 46.09 की औसत से 507 रन दर्ज हैं।