Mp election : एमपी में उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने खेला दाव जीतू पटवारी को बड़ी जिम्मेदारी
Mp election: मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी को करीब 10 महीने बाद कांग्रेस कार्यसमिति में टीम बनाने का मौका मिल सकता है। वे अभी दिल्ली में हैं, जहां वे कांग्रेस के प्रमुख नेताओं से चर्चा करेंगे। चर्चा है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों की औसत आयु 45 वर्ष रखी गई है। …

Mp election: मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी को करीब 10 महीने बाद कांग्रेस कार्यसमिति में टीम बनाने का मौका मिल सकता है। वे अभी दिल्ली में हैं, जहां वे कांग्रेस के प्रमुख नेताओं से चर्चा करेंगे। चर्चा है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों की औसत आयु 45 वर्ष रखी गई है। इसमें 35 से 55 वर्ष के बीच के नेताओं को शामिल किया जाएगा और तकनीक से जुड़े कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारी दी जाएगी।
Mp election: उप चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर
बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिसमें कांग्रेस विजयपुर पर अपना कब्जा बरकरार रखना चाहती है, जबकि बुधनी पर भाजपा का दबदबा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर जीतू पटवारी की नियुक्ति को अब 300 दिन पूरे होने जा रहे हैं और उनकी कोशिश है कि इस दिन से पहले कार्यसमिति की घोषणा कर दी जाए।
Mp election: समान्य वर्ग के नेताओं को किया गया सीमित
उनकी योजना के मुताबिक नई कार्यसमिति के फॉर्मूले में सामान्य वर्ग के नेताओं के लिए सिर्फ 30 पद होंगे, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी और महिलाओं के लिए 70 पद आरक्षित रहेंगे। हरियाणा में कांग्रेस की हार और जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस की जीत के चुनाव नतीजे कांग्रेस की आगे की दिशा तय करेंगे।
विजयपुर कांग्रेस के पास रहा है जबकि बुधनी बीजेपी का गढ़ माना जाता है। कांग्रेस के लिए इन सीटों पर अपनी स्थिति मजबूत करने का यह एक अहम मौका होगा।