दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 21 प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी, चांदनी चौक से किसे मिला टिकट
कांग्रेस ने गुरुवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। नई दिल्ली सीट से आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ संदीप दीक्षित को टिकट दिया गया है। हालांकि आप ने अभी केजरीवाल के नाम की घोषणा नहीं की है। प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव को बादली, पूर्व मंत्री हारून …

कांग्रेस ने गुरुवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। नई दिल्ली सीट से आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ संदीप दीक्षित को टिकट दिया गया है। हालांकि आप ने अभी केजरीवाल के नाम की घोषणा नहीं की है।
प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव को बादली, पूर्व मंत्री हारून यूसुफ को बल्लीमारान और पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार को पड़पड़गंज से उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद यह सूची जारी की गई। इसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, अंबिका सोनी, सलमान खुर्शीद, टीएस सिंह देव और मधुसूदन मिस्त्री मौजूद रहे।
दिल्ली: कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट...
नरेला - अरुणा कुमारी, बुरारी - मंगेश त्यागी, आदर्श नगर - शिवांक सिंघाल, बद्दी - देवेंद्र यादव, सुलतान माजरा (एससी) - जय किशन, नागलोई जट - रोहित चौधरी, शालीमारबाग - प्रवीण जैन, वाजीपुर - रागिनी नायक, सदर बाज़ार - अनिल भारद्वाज, चांदनी चौक - मुद्दित अग्रवाल और अन्य नाम शामिल है।
