रात को काल बनकर निकलता है 'करैत ', आदमी की गर्मी है पसंद, काटने पर नहीं होती खबर - Common Krait Snake
Common Krait snake: करैत सांपों की एक प्रमुख प्रजाति है। भारत में पाए जाने वाले चार सबसे जहरीले सांपों में यह भी शामिल है। यह भारतीय उपमहाद्वीप के जंगलों में पाया जाता है यह बहुत ही विषैला सर्व होता है। ज्यादातर ग्रामीण अंचलों में भी इस खतरनाक सांप को पाया जाता है। यह अक्सर रात …

Common Krait snake: करैत सांपों की एक प्रमुख प्रजाति है। भारत में पाए जाने वाले चार सबसे जहरीले सांपों में यह भी शामिल है। यह भारतीय उपमहाद्वीप के जंगलों में पाया जाता है यह बहुत ही विषैला सर्व होता है। ज्यादातर ग्रामीण अंचलों में भी इस खतरनाक सांप को पाया जाता है। यह अक्सर रात में शिकार करने के लिए निकलता है। आपको बता दें इस सांप को आदमी की गर्मी बहुत पसंद होती है यही वजह है कि यह रात में लोगों के बिस्तर में छुप कर डस लेता है। करैत के काटने की खबर किसी को नहीं रहती मच्छर के काटने जैसा निशान शरीर में होता है पेट में दर्द उल्टी आदि इसके लक्षण होते हैं।
रात में करता है शिकार Common krait snake
कॉमन करैत अधिकतर ठंड के दिनों में पाया जाता है। दिशाचारी जीव होने के कारण यह रात में शिकार के लिए निकलता है। अगर यह काटता है तो दांत के निशान विरले ही दिखता है। केवल लक्षणों से पता लगाया जा सकता है। इसके काटने पर पैरालिसिस अटैक का खतरा भी बना रहता है।
आदमी के शरीर की गर्मी है पसंद
कॉमन करैत के काटने के सबसे अधिक मामले जमीन पर सोने वालों में देखे गए है। शोधकर्ताओं कि माने तो इस सांप को आदमी के शरीर की गर्मी बहुत पसंद है। गर्माहट महसूस होने पर यह शरीर से चिपक जाता है। जैसे ही शरीर में हलचल होती है तो यह तुरंत काट लेता है। इसके काटने पर सीने में दर्द, पेट में दर्द उल्टी आदि महसूस होता है।

डेढ़ घंटे में काम कर देता है तमाम
शोधकर्ताओं ने बताया कि करैत के काटने के डेढ़ घंटे तक का समय मिलता है। अगर नजदीकी अस्पताल में सुविधा मिली तो पीड़ित को बचाया जा सकता है। लेकिन इस दौरान पीड़ित को खुद को शांत रखना पड़ेगा। घबराहट कम, ज्यादा चलना बोलना दौड़ना बिलकुल भी नहीं करना होता। अगर कोई ऐसा करता है तो ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है, जिसके कारण खून में जहर तेजी से फैलने लगता है।
कैसे पहचाने कॉमन करैत को
कॉमन करैत दिखने में काला और ब्राउन रंग का होता है। इसकी शरीर की त्वचा चमकीली और मुंह से कुछ दूरी तक सफेद दाग होते बाई। इसके शरीर में सफेद रंग के दाने कुछ कुछ दूरी पर बने होते है। यह ज्यादातर चूहे, मेढक कीट को खाना पसंद करता है। अगर आपके आस पास भी यह सांप है तो बच कर जरूर रहें,