CM मोहन यादव की बेनिनेट बैठक में आज इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर,जर्मनी जापान और इंग्लैंड..?
These important proposals were approved in the Benitez meeting of CM Mohan Yadav today, Germany, Japan and England..?
MP Cabinet Meeting: मंगलवार 15 जनवरी को मुख्यमंत्री मोहन यादव की अगुवाई में वर्ष 2025 की दूसरी कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिसकी जानकारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी। बैठक में प्रदेश के विकास और जनकल्याण से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
और आगामी योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। विजयवर्गीय ने बताया कि 24-25 फरवरी को भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होगी, जिसमें जर्मनी, इंग्लैंड और जापान जैसे देश भागीदार होंगे। ग्वालियर और उज्जैन में लगने वाले ऑटोमोबाइल मेले में टैक्स में छूट देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
कैबिनेट बैठक में गरीब कल्याण मिशन पर विस्तृत चर्चा हुई। इस मिशन का उद्देश्य मध्य प्रदेश के गरीब और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए काम करना है। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2025 तक हर गरीब तक मदद पहुंचाना है। मछुआरों के लिए नई योजना की घोषणा की गई। इसके तहत उन मछलियों पर काम किया
जाएगा जिनकी बाजार में ज्यादा मांग है, ताकि मछुआरों की आय बढ़ाई जा सके। इस मिशन का उद्देश्य मछुआरों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है। इसके साथ ही राज्य के हर जिले में पुलिस बैंड के नए पदों को मंजूरी दी गई है। सरकार ने 932 नए पदों को मंजूरी दी है।