CM मोहन यादव ने भेजी लाडली बहना योजना की 20वीं किस्त,जिन महिलाओं के खाते में नहीं आए पैसे तुरंत करें यह काम!
Ladli Behna Yojana 20th Kist: मकर संक्रांति त्योहार से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा लाडली बहनों के खाते में 20 में किस्त भेजी जा चुकी है। शाजापुर से मुखिया मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से लाडली बहन योजना के तहत 1553 करोड रुपए की राशि मध्य प्रदेश की पात्र …

Ladli Behna Yojana 20th Kist: मकर संक्रांति त्योहार से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा लाडली बहनों के खाते में 20 में किस्त भेजी जा चुकी है। शाजापुर से मुखिया मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से लाडली बहन योजना के तहत 1553 करोड रुपए की राशि मध्य प्रदेश की पात्र महिलाओं के खाते में भेज दी है।
इसके साथ ही 27 लाख बहनों के खातों में गैस रीफिलिंग के लिए 27 करोड़ रुपए भी डाले। इसके अलावा, प्रदेश के 55 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों के खातों में 335 करोड़ रुपए भी ट्रांसफर किए।
इस बार प्रदेश की 1.29 करोड़ बहनों के बजाय 1.27 करोड़ बहनों के बैंक खातों में ही राशि डाली गई। इसका कारण यह है कि इस साल प्रदेश की 1 लाख 63 हजार महिलाएं, जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक हो गई है, उन्हें अपात्र घोषित किया गया है।
शिवराज सरकार के दौरान शुरु हुई थी योजना
मुख्यमंत्री लाड़ली बहाना योजना की शुरुआत राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले की थी। आपको बता दें कि योजना की पहली चार किस्तों में महिलाओं के खातों में 1-1 हजार रूपए की राशि ट्रांसफर की गई थी। इसके बाद किस्त की राशि बढ़ाकर 1,250 कर दी गई।
जिनके खाते में नहीं आया पैसा क्या करें
आपको बता दे मध्य प्रदेश की जिन लाडली बहनों के खाते में 20वीं किस्त नहीं पहुंची है। वह अपने बैंक जाकर अपना खाता चेक करवा ले कई बार ऐसा होता है की सिंगल क्लिक के माध्यम से कई अलग-अलग खातों में राशि भेजी जाती है। जिसके कारण कुछ खातों में पैसे आने में देरी भी हो जाती है।
और अगर खाता चेक करने के बाद भी अगर आपके खाते में राशि नहीं आई है। तो अपने बैंक में डीबीटी, केवाईसी जरूर करवा ले, एक यह भी कारण हो सकता है कि आपके खाते में राशि नहीं भेजी गई हो।