लाडली बहनों के लिए CM Mohan Yadav ने लिया 5000 करोड़ का कर्ज़,इस दिन खाते में आएगी योजना की 20वीं किस्त
Ladli Behna Yojana MP: मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के खातों में किस्त जमा करने के लिए मोहन सरकार ने 5 हजार करोड़ का कर्ज लिया है। इस कर्ज से मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का बकाया भी चुकाया जाना है। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार ने साल के पहले दिन बाजार से यह पैसा …

Ladli Behna Yojana MP: मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के खातों में किस्त जमा करने के लिए मोहन सरकार ने 5 हजार करोड़ का कर्ज लिया है। इस कर्ज से मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का बकाया भी चुकाया जाना है। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार ने साल के पहले दिन बाजार से यह पैसा उधार लिया है।
वित्त विभाग ने 27 दिसंबर 2024 को अधिसूचना जारी की थी। अधिसूचना में कहा गया था कि सरकार ने 31 दिसंबर 2024 से 2.5 हजार करोड़ रुपये के दो कर्ज लेने का फैसला किया है। अब यह भुगतान भी 1 जनवरी 2025 को मिल गया है। पहला कर्ज 13 साल और दूसरा कर्ज 22 साल के लिए लिया गया है।
ऐसे बांटी जाएगी कर्ज की रकम मध्य प्रदेश की 1.29 करोड़ लाडली बहनों के खातों में 20वीं किस्त के 1250 रुपये जल्द ही पहुंचाए जाने हैं। पिछले महीने 11 दिसंबर को 19वीं किस्त ट्रांसफर की गई थी।
वहीं, 28 अक्टूबर 2024 को मोहन सरकार ने राज्य के कर्मचारी अधिकारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी, जिससे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया था। राज्य सरकार ने इस महंगाई भत्ते का लाभ 1 जनवरी 2024 से देने का फैसला किया था।
इस तरह 1 जनवरी से 30 सितंबर तक की बकाया राशि का भुगतान चार किस्तों में किया जाना था और पहली किस्त का भुगतान दिसंबर में किया जाना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सरकार ने इस वादे को पूरा करने के लिए बाजार से 5 हजार करोड़ रुपये उधार लिए हैं।
2024 में मोहन सरकार ने लिया 10 हजार करोड़ का कर्ज
आपको बता दें कि अगस्त 2024 में मोहन सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। इसमें 4 कर्ज किस्तों में 2.5-2.5 हजार करोड़ रुपये का कर्ज शामिल था। यह कर्ज 6 अगस्त और 27 अगस्त 2024 को लिया गया। सरकार ने वर्ष 2024-2025 में कुल 35 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया है।