CM Mohan Yadav Going Japan MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी सोमवार से जापान की 4 दिवसीय यात्रा पर जा रहे हैं। यह यात्रा मध्य प्रदेश में निवेश लाने के उद्देश्य से की जा रही है।इस दौरान वे जापान के प्रमुख शहरों टोक्यो, ओसाका और कोबे का दौरा करेंगे और 24-25 फरवरी को भोपाल में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए उद्योगपतियों को आमंत्रित करेंगे।

CM मोहन यादव ने कहा नहीं देंगे सरकारी नौकरी इसको खत्म करना हमारा उद्देश्य,राज्य का 60% बजट होता है खराब!

जापान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री का फोकस कृषि, डेयरी और खाद्य प्रसंस्करण, फिनटेक, आईटी-आईटीईएस, रोबोटिक्स, फार्मास्यूटिकल्स जैसे क्षेत्रों पर रहेगा। इसके अलावा वे मेडिकल डिवाइस, इलेक्ट्रिक वाहन, ऑटोमोबाइल, एयरोस्पेस, रक्षा और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में निवेश पर भी ध्यान देंगे।

जानिए पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री 27 जनवरी को नई दिल्ली से टोक्यो के लिए रवाना होंगे। 28 जनवरी को वे टोक्यो में महात्मा गांधी पार्क में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और भारतीय दूतावास में आयोजित रोड शो में भाग लेंगे। इस रोड शो में जापानी उद्योगपतियों को मध्य प्रदेश में निवेश के लाभ और अवसरों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

29 जनवरी को वे ब्रिजस्टोन और अन्य प्रमुख कंपनियों के अधिकारियों से मिलेंगे। 30 जनवरी को वे कोबे और ओसाका में "सिसमेक्स" और "पैनासोनिक एनर्जी" जैसी कंपनियों से बातचीत करेंगे। 31 जनवरी को वे क्योटो में सांस्कृतिक और औद्योगिक स्थलों का दौरा करेंगे।

MP के 9 जिलों को मिलकर बनाया जाएगा 2 महानगर,CM मोहन यादव ने किया ऐलान! MP News

जापान-मध्यप्रदेश संबंध

जापान मध्य प्रदेश का प्रमुख व्यापारिक साझेदार है। ब्रिजस्टोन, पैनासोनिक और एनएचके जैसी कंपनियां पहले से ही राज्य में सफलतापूर्वक काम कर रही हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 में भारत-जापान व्यापार 22.85 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जिसमें मध्य प्रदेश का बड़ा योगदान रहा। जापान 2025 के ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 'भागीदार देश' के तौर पर भाग लेगा।

निवेश और विकास

इस दौरे में मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्य प्रदेश के उन क्षेत्रों पर विशेष जोर देंगे, जिनमें निवेश की अपार संभावनाएं हैं। इनमें कृषि, डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण, इलेक्ट्रिक वाहन, फार्मास्यूटिकल्स, रोबोटिक्स, आईटी/आईटीईएस और पर्यटन जैसे क्षेत्र शामिल हैं।