CM मोहन राज में लाडली बहना की दुर्दशा,बाबू ने अपने ऑफिस में महिला को जूते से पीटा हालत बिगड़ी,video viral
viral video mp: भिंड जिले की गोहद तहसील में क्लर्क ने महिला की जूतों से पिटाई कर दी। उसके मुंह पर थप्पड़ जड़ दिए। महिला किसी काम से तहसील कार्यालय पहुंची थी। यहां वह अपने काम के बारे में पूछ रही थी। इसी बीच दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। क्लर्क ने जूता निकालकर महिला …

viral video mp: भिंड जिले की गोहद तहसील में क्लर्क ने महिला की जूतों से पिटाई कर दी। उसके मुंह पर थप्पड़ जड़ दिए। महिला किसी काम से तहसील कार्यालय पहुंची थी। यहां वह अपने काम के बारे में पूछ रही थी। इसी बीच दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। क्लर्क ने जूता निकालकर महिला की पिटाई शुरू कर दी। घटना सोमवार दोपहर की है।
एसडीएम पराग जैन ने बताया कि पिटाई का वीडियो मिल गया है। क्लर्क के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट बनाकर कलेक्टर कार्यालय भेज दी गई है। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के आदेश पर आरोपी क्लर्क को निलंबित कर दिया गया है।
शिकायतकर्ता महिला दीपा पत्नी राम अवतार जाटव (55) निवासी लोध की पाली गांव किसी सरकारी काम से तहसील कार्यालय पहुंची थी। उसका आरोप है कि तहसील में पदस्थ क्लर्क नवल किशोर गौड़ ने काम के बदले उससे पैसे लिए हैं, फिर भी कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसका उसने विरोध किया।
इस दौरान वह चीखती रही, लेकिन आरोपी क्लर्क उसे बेरहमी से पीटता रहा। घटना के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।
12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी,पंचायती राज भर्ती का नोटिफिकेशन जारी,फार्म भरना हो गया स्टार्ट!
डॉक्टरों के मुताबिक महिला को गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी बाबू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के आदेश पर गोहद
एसडीएम पराग जैन ने महिला से मारपीट के मामले में क्लर्क नवल किशोर गोड़ को निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान वह एंडोरी तहसील में पदस्थ रहेंगे।