छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2025 की शुरुआत में प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा बदलाव करते हुए 41 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। यह तबादला सूची अब तक की सबसे बड़ी मानी जा रही है, जिसमें राज्य के 11 जिलों के कलेक्टरों को बदल दिया गया है। इसके साथ ही कई अफसरों को नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।

इन जिलों को मिले नए कलेक्टर

दंतेवाड़ा की कमान अब कुणाल दूदावत के हाथों में होगी।

रायगढ़ जिले के नए कलेक्टर बनाए गए हैं मयंक चतुर्वेदी।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की जिम्मेदारी संजय कन्नौजे को दी गई है।

नवीन तैनातियां इन जिलों में भी

कोंडागांव की नई कलेक्टर होंगी नूपुर राशि पन्ना।

मुंगेली जिले की कमान कुंदन कुमार को सौंपी गई है।

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के कलेक्टर बने इंद्रजीत चंद्रावल।

इन बड़े जिलों में भी बदलाव

बिलासपुर के नए कलेक्टर संजय अग्रवाल होंगे।

बालोद जिले की जिम्मेदारी दिव्या उमेश मिश्रा को मिली है।

जांजगीर के कलेक्टर बने जन्मेजय महोबे।

राजनांदगांव की बागडोर अब सर्वेश्वर भुरे संभालेंगे।

पूर्व कलेक्टरों को नई भूमिकाएं

अवनीश कुमार शरण, पूर्व कलेक्टर बिलासपुर, अब गृह निर्माण मंडल के आयुक्त बनाए गए हैं।

कार्तिकेय गोयल, पूर्व कलेक्टर रायगढ़, को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का संचालक नियुक्त किया गया है।

धर्मेश साहू, पूर्व कलेक्टर सारंगढ़, अब पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में विशेष सचिव होंगे।

दीपक अग्रवाल, पूर्व कलेक्टर गरियाबंद, को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का नियंत्रक बनाया गया है।