Rewa news: रीवा एसपी कार्यालय के जवाजो ने फरार हत्या के आरोपी को घेरकर पकड़ा
Rewa news: रीवा एसपी विवेक सिंह को मुखबिर से मिली सूचना और थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा के निर्देश पर विश्वविद्यालय पुलिस टीम और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ आरक्षक जावेद खान, प्रधान आरक्षक विनोद विश्वकर्मा आर . अनंत शर्मा ने 2 साल पहले हुए हत्याकांड में फरार आरोपी रोहित जायसवाल को घेरकर गिरफ्तार कर …

Rewa news: रीवा एसपी विवेक सिंह को मुखबिर से मिली सूचना और थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा के निर्देश पर विश्वविद्यालय पुलिस टीम और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ आरक्षक जावेद खान, प्रधान आरक्षक विनोद विश्वकर्मा आर . अनंत शर्मा ने 2 साल पहले हुए हत्याकांड में फरार आरोपी रोहित जायसवाल को घेरकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर रीवा संभाग में दो दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं। कुख्यात अपराधी ने मृतक कृष्णा यादव की हत्या कर उसे पचमठा बिहर नदी में फेंक दिया था।
शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में दो साल पहले हुए हत्याकांड में पुलिस ने 5 हजार रुपये के फरार इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ रीवा संभाग के दो दर्जन से अधिक थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा ने बताया कि वर्ष 2022 में कृष्णा यादव पिता जोखू लाल उम्र 22 वर्ष निवासी विश्वविद्यालय की हत्या कर दी गई थी।
जांच में पता चला कि कृष्णा यादव की हत्या शातिर अपराधी रोहित जायसवाल पिता अमृत लाल जायसवाल निवासी घोघर थाना सिटी कोतवाली ने की थी, लेकिन घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। इसी बीच आज सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि हत्याकांड का फरार आरोपी नीम चौक के पास देखा गया है, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय से टीम गठित कर आरक्षक जावेद खान सहित मुंसी विनोद विश्कर्मा, आर. अनंत शर्मा को हत्याकांड के फरार आरोपी रोहित जायसवाल को गिरफ्तार करने के लिए भेजा गया।
जिसके बाद घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आपको बता दें कि थाना विश्वविद्यालय के वर्ष 2022 के हत्याकांड में रोहित जायसवाल नाम का अपराधी फरार है और उस पर करीब 2000 और 5000 रुपए का इनाम घोषित है।
इतना ही नहीं उसके खिलाफ रीवा जिले के कई थानों में कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। इस सूचना पर एसपी कार्यालय में थाना स्टाफ के साथ आरक्षक जावेद आदि की टीम गठित कर उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। विश्वविद्यालय थाने में हत्या के अपराध में उसका चालान पेश हो चुका है, जिसके लिए स्थाई वारंट भी जारी था। इसके अलावा वह जिले में अन्य अपराधों में भी वांछित है।