बॉलीवुड के स्टार एक्टर और नबाब सैफ अली खान पर चाकू से जानलेवा हमला,अस्पताल में इलाज जारी
saif ali khan knife attack: बॉलीवुड से चौंकाने वाली खबर आई है। अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया गया है। घर में घुसे एक चोर ने सैफ अली खान पर हमला किया। सैफ अली खान लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमला किसने …

saif ali khan knife attack: बॉलीवुड से चौंकाने वाली खबर आई है। अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया गया है। घर में घुसे एक चोर ने सैफ अली खान पर हमला किया। सैफ अली खान लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं।
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमला किसने और क्यों किया। बॉलीवुड से चौंकाने वाली खबर आई है। अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया गया है।
घर में घुसे एक चोर ने रात 2 बजे सैफ अली खान पर धारदार हथियार से हमला किया। उनके शरीर पर 2-3 बार हमला किया गया है। अभिनेता फिलहाल मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमला किसने और क्यों किया।
कहां था पूरा परिवार
फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि हमले के वक्त परिवार के बाकी सदस्य कहां थे। लेकिन करिश्मा कपूर ने 9 घंटे पहले इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने बहन करीना कपूर, रिया और सोनम कपूर के साथ पार्टी की थी।
तीनों ने साथ में डिनर एन्जॉय किया। इस पार्टी में करीना मौजूद थीं। इस बात की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है कि जब सैफ पर हमला हुआ तब करीना अपनी गर्ल गैंग के साथ थीं या घर पहुंची थीं।
सैफ की कुल संपत्ति
CNBC TV18 की रिपोर्ट के अनुसार, सैफ अली खान की कुल संपत्ति 1200 करोड़ रुपये है। इसमें उनकी फिल्म फीस, ब्रांड एंडोर्समेंट, निवेश, उद्यमशीलता और शानदार पटौदी पैलेस शामिल हैं।