राज्य में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल बदल गए आपके जिले के कलेक्टर, 4 एसपी और 2 IAS का तबादला
भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो और बिहार प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों का तबादला किया गया है। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के सचिव निर्मल कुमार (2011 बैच) का तबादला करते हुए उन्हें रोहतास के सासाराम नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। वहीं आपदा प्रबंधन विभाग की संयुक्त सचिव साहिला (2018 बैच) का …

भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो और बिहार प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों का तबादला किया गया है। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के सचिव निर्मल कुमार (2011 बैच) का तबादला करते हुए उन्हें रोहतास के सासाराम नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। वहीं आपदा प्रबंधन विभाग की संयुक्त सचिव साहिला (2018 बैच) का तबादला करते हुए उन्हें प्राथमिक शिक्षा का निदेशक बनाया गया है।
इसके साथ ही गृह विभाग ने चार पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला किया है। इसकी अधिसूचना विभाग की ओर से शनिवार की देर शाम जारी कर दी गई। विशेष सुरक्षा बल के डीएसपी रहे कामाख्या नारायण सिंह को बिहार पुलिस मुख्यालय में डीएसपी, विधि व्यवस्था शाखा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं विशेष सुरक्षा बल के डीएसपी रहे मनोरंजन भारती को बीएसएपी-14, पटना का डीएसपी बनाया गया है। इनके अलावा पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे मोहम्मद का तबादला कर दिया गया है। आदिल बेलाल को बीसीएपी-10 का डीएसपी बनाया गया है, जबकि राकेश रंजन को बीसीएपी-5 का डीएसपी बनाया गया है।