बांग्लादेशी घुसपैठिए का रीवा कनेक्शन से हैरान हुई रायपुर पुलिस, इस स्कूल से बनाई थी फर्जी अंकसूची
छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने बीते दिन कार्रवाई करते हुए एक घुसपैठी जोड़े को हिरासत में लिया था. कस्टडी में लिए गए पति-पत्नी से जब पूछताछ की गई तो हिला देने वाले खुलासे हुए हैं. बताया गया कि पकड़े गए पति-पत्नी बांग्लादेशी हैं। दोनों अवैध तरीके से भारत में प्रवेश कर रहे थे. इतना ही नहीं दोनों रायपुर में सेटल होकर खुद के व्यवसाय को चला रहे थे
बांग्लादेशी घुसपैठी का रीवा कनेक्शन?
इस पूरे मामले पर जब छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने जांच विवेचना की तब चौका देने वाले खुलासे हुए। इन दोनों के पास ऐसे कुछ दस्तावेज मिले जिनकी बारीकी से जांच की तब हर कोई हैरान हो गया. पुलिस के मुताबिक 16 वर्ष से भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी जोड़े के पास जप्त सभी दस्तावेज फर्जी मिले. जिसमें आठवीं की फर्जी मार्कशीट रीवा के त्यौंथर स्थित एक शासकीय माध्यमिक स्कूल की थी.
13 जून को पुलिस किया था अरेस्ट
13 जून को रायपुर पुलिस ने बिरयानी का ठेला लगा रहे दिलावर खान और उसकी पत्नी और एक नाबालिग बेटी को कस्टडी में लिया था. पुलिस की पूछताछ में दिलावर खान ने एक-एक करके कई खुलासा किया. इस पूरे मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए बड़ा खुलासा कर दिया है।
जाली दस्तावेज बनवाकर रह रहे थे
रायपुर स्थित टिकरापारा क्षेत्र अंतर्गत धर्मनगर इलाके में किराए के मकान में दबिश देकर दिलावर खान और उसके परिवार के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. बुधवार को रायपुर पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा किया. बुधवार को पुलिस ने इस पूरे मामले में खुलासा करते हुए जानकारी दी कि 16 वर्षों से अवैध तरीके से भारत में रह रहे थे दोनों के पास से जाली दस्तावेज भी बरामद किए हैं
16 साल पहले गलत तरीके से बॉर्डर किया था पार
पुलिस की जांच में पता लगा कि दिलावर खान 16 साल पहले अवैध तरीके से बॉर्डर पार करके भारत में शरण लिया था. जिसके बाद वह छत्तीसगढ़ के रायपुर में रहने लगा. पहले उसने मजदूरी का काम किया जिसके बाद वह अपना बिजनेस शुरू किया और फिर ठीक एक साल बाद वह पत्नी और 1 साल की बेटी को भी अवैध तरीके से बॉर्डर पार करवा कर बांग्लादेश से भारत ले आया
रायपुर पुलिस पहुंची रीवा के त्योंथर
बीते दिनों छत्तीसगढ़ पुलिस की एक टीम जांच और पूछताछ करने के लिए रीवा के त्योंथर पहुंची। पुलिस ने उसी शासकीय माध्यमिक स्कूल में पूछताछ जिस स्कूल की फर्जी मार्कशीट दिलावर के पास थी। रायपुर पुलिस बांग्लादेशी दिलावर खान की मदद करने वाले हर एक व्यक्ति की जांच कर रही है. और जो दस्तावेज दिलावर के पास से बरामद हुए हैं उनकी गहन तरीके से जांच की जा रही है और इस पूरे नेटवर्क और अवैध रूप से भारत में रह रहे लोगों की कुंडलिया भी बना रही है।

Hi there, Things are rough for many businesses right now, which is why I’m offering a one-time, no-strings-attached outreach blast to 50,000 contact forms, completely free. It’s the exact same system I use for my paying clients to get fast lead generation, and I’m offering it at no cost to help you stay visible. If you’d like to claim one of the free spots, just visit https://free50ksubmissionsoffer.my, and I’ll handle everything for you. No catch. No obligation. Just a little help when it’s needed most.