10 लाख में बेस्ट ऑटोमैटिक SUV: स्टाइल, पावर और माइलेज का परफेक्ट कॉम्बो
भारत में बढ़ती SUV की मांग को देखते हुए हम बता रहे हैं 10 लाख रुपये में मिलने वाली 5 शानदार ऑटोमैटिक SUV, जो दमदार फीचर्स, बेहतरीन माइलेज और स्टाइलिश लुक देती हैं।

भारत में SUV गाड़ियों का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। ऊंची ग्राउंड क्लीयरेंस, दमदार लुक और आरामदायक राइड के चलते SUV अब हर उम्र के लोगों की पहली पसंद बन चुकी हैं। खास बात ये है कि अब 10 लाख रुपए के बजट में भी कई बेहतरीन ऑटोमैटिक SUV मिल रही हैं, जो स्टाइल, पावर और माइलेज का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देती हैं।
अगर आप भी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली SUV लेने की सोच रहे हैं, तो ये 5 ऑप्शंस आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं
1. टाटा नेक्सॉन
कीमत शुरू: ₹9.60 लाख (एक्स-शोरूम)
टाटा की यह SUV अपने दमदार डिजाइन और सेफ्टी के लिए जानी जाती है। 1199cc पेट्रोल इंजन के साथ यह कार 118 BHP की ताकत देती है और करीब 17.18 kmpl का माइलेज देती है।
2. मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स
कीमत शुरू: ₹8.85 लाख (एक्स-शोरूम)
फ्रॉन्क्स में मिलता है 1197cc का इंजन और शानदार 22.89 kmpl तक का माइलेज। इसके डेल्टा और डेल्टा+ वेरिएंट्स बजट में आसानी से फिट हो जाते हैं।
3. हुंडई एक्सटर
कीमत शुरू: ₹8.30 लाख (एक्स-शोरूम)
हुंडई एक्सटर एक कॉम्पैक्ट SUV है जो अपने फीचर्स और माइलेज (19.2 kmpl) के चलते यूथ के बीच लोकप्रिय हो रही है। इसमें कई वेरिएंट्स उपलब्ध हैं जो ₹10 लाख के अंदर आते हैं।
4. टाटा पंच
कीमत शुरू: ₹7.77 लाख (एक्स-शोरूम)
टाटा पंच अपने मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर और आकर्षक डिजाइन के लिए जानी जाती है। इसमें भी 1199cc का इंजन मिलता है और यह 19.2 kmpl तक का माइलेज देती है।
5. टोयोटा अर्बन क्रूजर टैसर
कीमत शुरू: ₹9.13 लाख (एक्स-शोरूम)
यह SUV 1462cc इंजन के साथ आती है और 22.79 kmpl तक का माइलेज देने का दावा करती है। इसके S और S+ वेरिएंट्स ₹10 लाख से कम में मिल जाते हैं।
कार खरीदते वक्त रखें इन 5 बातों का खास ध्यान
1. टेस्ट ड्राइव लें – असली अनुभव के लिए जरूरी है।
2. फीचर्स की तुलना करें – सेफ्टी से लेकर कम्फर्ट तक।
3. सर्विस नेटवर्क जांचें – लोकल सर्विस का सपोर्ट जरूरी है।
4. रीसेल वैल्यू – भविष्य में फायदे के लिए ये जरूरी है।
5. इंश्योरेंस और मेंटेनेंस – कुल लागत का अंदाजा जरूर लगाएं।