Bajaj freedom 125: बजाज ऑटो के लिए यह साल काफी खास रहा है। कंपनी ने दुनिया की पहली CNG मोटरसाइकिल लॉन्च कर इंडस्ट्री के लिए एक नया इतिहास लिखा है। बजाज ने इस साल फ्रीडम 125 लॉन्च की है पेट्रोल और CNG दोनों पर चलती है। इसके नाम को लेकर कुछ विवाद हुआ था, जिसके बाद इसके नाम के साथ NG04 भी जोड़ना पड़ा।

Also Read:- इन महिलाओं का कटा लाडली बहना योजना से पत्ता,इस दिन आएगी 20वीं किस्त के 1250 रुपए!

यह दुनिया की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली मोटरसाइकिल भी है। यह पहली मोटरसाइकिल है जिसका माइलेज 100Km तक है। इस मोटरसाइकिल में 2 किलोग्राम का CNG टैंक मिलता है। कंपनी इस साल अपने पोर्टफोलियो में CNG मॉडल शामिल कर सकती है।

बजाज फ्रीडम में 125cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन है जो पेट्रोल और CNG दोनों पर चल सकता है। इंजन 9.5 PS और 9.7 Nm का पीक टॉर्क देता है। इस मोटरसाइकिल में CNG सिलेंडर सीट के नीचे फिट किया गया है। यह CNG सिलेंडर इस तरह से फिट किया गया है कि यह बिल्कुल भी दिखाई नहीं देता। इसमें 2KG का CNG सिलेंडर और 2-लीटर का पेट्रोल टैंक है। यह 100Km का माइलेज देता है।

कंपनी के मुताबिक, 125cc सेगमेंट में इसमें सबसे बड़ी सीट है। जिसकी ऊंचाई 785 mm है। यह सीट इतनी लंबी है कि इसमें 2 लोग आराम से बैठ सकते हैं। इसमें मजबूत रोबस ट्रेललेस फ्रेम दिया गया है। मोटरसाइकिल में LED हेडलैंप के साथ डुअल कलर ग्राफिक्स दिए गए हैं। जो इसे देखने में बेहद आकर्षक बनाते हैं।

इस मोटरसाइकिल के लिए 11 सेफ्टी टेस्ट किए गए हैं। कंपनी ने इसे 7 रंगों में लॉन्च किया है। लॉन्च के साथ ही इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। आप इसे ऑनलाइन या कंपनी के डीलर के पास जाकर बुक कर सकते हैं। सबसे पहले इसकी डिलीवरी महाराष्ट्र और गुजरात में शुरू होगी। वहीं, अगली तिमाही से यह पूरे देश में उपलब्ध होगी।

इस मोटरसाइकिल को 3 वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसमें NG04 ड्रम, NG04 ड्रम LED और NG04 डिस्क LED शामिल हैं। इसकी एनजी04 ड्रम की एक्स-शोरूम कीमत 89,997 रुपये, एनजी04 ड्रम एलईडी की एक्स-शोरूम कीमत 95,002 रुपये और एनजी04 डिस्क एलईडी की एक्स-शोरूम कीमत 109,997 रुपये है।