Mp bjp news: मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी bjp में लंबे समय से चल रही प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लगने वाला है। पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा narottam mishra को मध्यप्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की पूरी संभावना है। नरोत्तम मिश्रा का नाम काफी समय से प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे चल रहा था और अब पार्टी आलाकमान ने इस पर अंतिम मुहर लगाने की तैयारी कर ली है। जल्द ही नाम का एलान होने बाला है।

Mp bjp news: पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की मजबूत दावेदारी

नरोत्तम मिश्रा की गिनती भाजपा के सबसे प्रभावशाली और तेजतर्रार नेताओं में होती है। वे ग्वालियर-चंबल अंचल में अच्छी पकड़ रखते हैं और प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा चेहरा माने जाते हैं। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, संगठन क्षमता और मजबूत जनाधार ने उन्हें इस पद के लिए सबसे मजबूत दावेदार बना दिया।

आज राजधानी दिल्ली में लगेगी रीवा कलेक्टर और SP की क्लास,जारी किया गया था नोटिस,जानिए पूरा मामला

Mp bjp news: कैलाश विजयवर्गीय को फिर मिलेगी राष्ट्रीय जिम्मेदारी

भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय kailash vijayvargiy को एक बार फिर से राष्ट्रीय महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसके अलावा, उन्हें पश्चिम बंगाल का प्रभार भी दोबारा दिया जाएगा। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह सक्रिय है और कैलाश विजयवर्गीय पहले भी वहां संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा चुके हैं।

Mp bjp news: पार्टी में संतुलन साधने की रणनीति

भाजपा आलाकमान ने प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय महामंत्री की नियुक्ति में पूरी तरह संतुलन साधने की कोशिश की है। एक ओर जहां नरोत्तम मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर ग्वालियर-चंबल अंचल को साधा गया है, वहीं दूसरी ओर कैलाश विजयवर्गीय को राष्ट्रीय महामंत्री बनाकर मालवा-निमाड़ क्षेत्र की नाराजगी को दूर किया जा सकता है।

आगामी चुनावों पर नजर

मध्यप्रदेश भाजपा में यह बड़ा बदलाव आगामी 2028 विधानसभा चुनावों और 2029 लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। पार्टी का लक्ष्य राज्य में अपना जनाधार मजबूत करना और कांग्रेस के बढ़ते प्रभाव को रोकना है।

औपचारिक घोषणा जल्द संभव

MP में महिला टीचर ने ब्लैकबोर्ड में लिखकर छात्रों को कराया नकल,वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने कर दिया निलंबित!

सूत्रों की मानें तो पार्टी अगले कुछ दिनों में औपचारिक रूप से नरोत्तम मिश्रा के प्रदेश अध्यक्ष और कैलाश विजयवर्गीय के राष्ट्रीय महामंत्री बनने की घोषणा कर सकती है। दोनों नेताओं की नियुक्ति से भाजपा को संगठन स्तर पर नई ऊर्जा मिलेगी और आने वाले चुनावों में इसका बड़ा असर देखने को मिल सकता है।सूत्रों के अनुसार जल्द हो सकती है औपचारिक घोषणा